Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रुड़की में सोलानी पार्क में गंगनहर किनारे सेल्फी लेते गंगहनर में डूबे दो युवक

दोस्तों के साथ निकले थे मसूरी घूमने

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, हरिद्वार। हरिद्वार जिले के रुड़की में सोलानी पार्क में गंगनहर किनारे सेल्फी ले रहे मेरठ और बागपत के दो युवक नहर में डूब कर लापता हो गए। इनके साथ इनके दो दोस्त भी थे। जिनसे पुलिस घटना की जानकारी ले रही है। बताया गया है कि सभी दोस्त मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे।

सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के मुताबिक संदीप (22) निवासी बागपत, भरत (21) निवासी मेरठ अपने दो दोस्त अभिषेक (21) और राकेश (45) निवासी बागपत के साथ शुक्रवार सुबह कार से मसूरी घूमने जा रहे थे। रुड़की पहुंचने पर सभी लोग कार से गंगनहर पटरी पर सोलानी पार्क के पास पहुंचे। यहां पर सभी दोस्त गंग नहर किनारे सेल्फी लेने लगे। अचानक ही संदीप और भरत का पैर फिसल गया, जिससे दोनों दोस्त गंगनहर में गिर गए।

दोस्तों को गंगनहर में डूबता देख अभिषेक और राकेश ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आसपास के व्यक्तियों ने दोनों दोस्तों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। हादसे की सूचना सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी गई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंग नहर में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। हादसे की सूचना मिलते ही इन सभी के स्वजन रुड़की पहुंचे और पुलिस से मामले की जानकारी दी।

सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि गंग नहर में डूबे युवक की तलाश मोटर बोट और गोताखोर लगाए गए हैं। स्वजन ने बताया कि सुनील पढ़ाई कर रहा है। जबकि संदीप बागपत में की दुकान पर नौकरी करता है।

विदित रहे कि करीब 10 दिन पहले भी सहारनपुर के दो युवक सेल्फी लेते हुए गंग नहर में डूब कर लापता हो गए थे, जिनके शव तीन दिन पहले ही गंग नहर से बरामद हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!