Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ

सीआईएमएस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंस में दो दिवसीय नेशनल कान्फ्रेंस का हुआ शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 मई 2023, देहरादून। राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तराखण्ड़ के सहयोग से कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुंआवाला देहरादून में माइक्रोबॉयोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा कोविड-19, चुनौतियाँ, अवसर एवं प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखण्ड़ राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो० दुर्गेश पंत एवं हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड़ चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० हेम चन्द्र पांडे मुख्य अतिथि के रूप में रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम दिन संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कॉलेज परिसर में सभी अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो० दुर्गेश पंत ने कहा कि कोविड काल जहाँ एक चुनौती के रूप में सामने आया तो वहीं हम भारतवासियों ने इस चुनौती को एक अवसर के रूप में बदला। इस दौरान न सिर्फ हमारा पर्यावरण शुद्ध हुआ बल्कि हम डिजिटल की ओर भी तेजी से बढ़े। शिक्षा के क्षेत्र में जहाँ ऑनलाइन कक्षायें संचालित हो सकी तो वहीं इस तरह के सम्मेलन भी ऑनलाइन मोड़ में संचालित कर सके। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स का भी निरीक्षण किया।

वहीं हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० हेम चन्द्र पांडे ने कहा कि एक मेडिकल कॉलेज में इस तरह के सम्मेलन का आयोजन होना हमारे लिए गर्व की बात है, एक मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति के तौर पर मैं इस सम्मेलन आप सबका स्वागत करता हूँ। इस सम्मेलन में शामिल विभिन्न विद्वानों के विचारों से जरूर मेडिकल के क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी।

पहले सत्र में स्वास्थ्य सेवा देहरादून के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ० महेश भट्ट ने कोविड-19 एंड इंफोडेमिक द रियलिटी एंड चैलेंज ऑफ 21 सेंचुरी इन पैनाडमिक विषय पर अपने विचार रखे, उन्होंने बताया कि कोविड काल में किस तरह हमने अपनी आदतें बदली हैं। वहीं एस.आर.एच.यू. जॉलीग्रांट फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रो० डॉ० अविनाथ रूहेला ने रोल ऑफ फिजियोथेरेपी इन द मैनेजमेंट ऑफ कोविड-19 पेशेंट विषय पर अपने विचार साझा करते हुए बताया कि कोविड काल के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट ने अपनी भूमिका निभाई।

दूसरे सत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर के बॉयोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० सौरव यादव ने आईपीआर एंड कोविड एप्लिकेशन फॉर फ्यूचर विषय पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

दूसरे सत्र में 1 घंटा ओरल प्रेजेंटेशन व पोस्टर प्रेजेंटेशन के रखा गया जिसमें प्रतिभागियों द्वारा अपने विचार रखे और पोस्टरों के माध्यम से कोविड काल की चुनौतियों व इसके मैनेजमेंट पर प्रकाश डाला।

प्रथम दिन का अंतिम सत्र एसजीआरआर यूनिवर्सिटी देहरादून के ईएनटी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. अरविंद शर्मा के नाम रहा। जिन्होंने करेंट ट्रेंडस इन डायग्नोसिस मैनेजमेंट ऑफ कोविड विषय पर अपना प्रेजेंटेशन दिया।

सेमिनार में एसजीआरआर यूनिवर्सिटी देहरादून के एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट हेड डॉ० ममता बंसल ने पोस्टर प्रेजेंटेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, मैनेजर केदार सिंह अधिकारी, एडमिन ऑफिसर ललित सामंत, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, कार्यक्रम संयोजक डॉ० उत्कर्ष, सह संयोजक शिखा, डॉ० रणजीत, पंकज सिंह, डॉ० दीपिका सहित शिक्षकगण व 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल रहे।

अवश्य पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/inauguration-of-the-three-day-sports-mahakumbh-2022-of-cims-and-uihmt-group-of-colleges-dehradun/

https://akashgyanvatika.com/cims-and-uihmt-group-of-colleges-dehradun-will-provide-free-higher-education-medical-education-to-300-students-of-uttarakhand-every-year/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!