Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष का दो दिवसीय असम दौरा

  •  असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमरी से की शिष्टाचार भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने दो दिवसीय असम राज्य के प्रवासीय दौरे के दौरान गुरुवार को गुवाहाटी में असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमरी से शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर असम के स्पीकर ने उत्तराखंड स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिवादन किया।

विधानसभा भवन, गुवाहाटी में भेंट वार्ता के दौरान दोनों ही राज्यों के स्पीकर ने अपने- अपने राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की। इस दौरान उत्तराखंड स्पीकर ने विगत दिनों संपन्न हुए मानसून सत्र से संबंधित सदन संचालन की कार्यवाही से असम के स्पीकर को अवगत किया।

वहीं प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड विधानसभा में इस सत्र के दौरान सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा हेतु पूरे 1 दिन का उपवेशन रखा गया जिसमें सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों द्वारा गंभीर रूप से चर्चा की गई वहीं कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सदन पर रखे गए।

इस अवसर पर प्रेमचंद अग्रवाल ने असम स्पीकर को अवगत किया कि उत्तराखंड विधानसभा की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण में स्थित है। जिसको लेकर प्रेमचंद अग्रवाल ने वहां के विधानसभा भवन एवं अन्य विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए गैरसेंण आने के लिए आमंत्रित भी किया।इस बीच दोनों नेताओं के बीच कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) से जुड़ी जानकारियों पर चर्चा की गई।

बता दें कि उत्तराखंड के साथ-साथ असम विधान सभा भी सीपीए की कार्यकारी समिति का सदस्य हैं।

इस दौरान दोनों स्पीकर ने अपनी अपनी विधानसभाओं के कार्य संचालन नियमावली एवं समितियों से संबंधित विषयों पर भी जानकारी साझा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने असम विधानसभा का निरीक्षण भी किया।

इस मौके पर असम के वन मंत्री, वित्त मंत्री सहित कई विधायक एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!