Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक बानी बिग बॉस 14 की विजेता, सलमान खान के लिए कही ये बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फरवरी 2021, सोमवार, नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 की विजेता बन गई हैं। उन्हें मुकाबले में शामिल सभी कंटेस्टेंट्स को हराकर 36 लाख रुपये की रकम और खूबसूरत ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 के घर में रहते हए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं बिग बॉस 14 की विजेता बनने के बाद रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शो जीतने के बाद रुबीना दिलैक तुरंत अपने फैंस के साथ रूबरू हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रुबीना दिलैक ने फैंस के सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही बिग बॉस 14 के होस्ट सलमान खान का भी धन्यवाद किया है। रुबीना दिलैक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्हें सपोर्ट करने और ढेर सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद। वीडियो में वह फैंस के लिए कहती हैं, ‘मैं आपके प्यार और सहयोग की वजह से बिग बॉस 14 की विनर बन गई हूं। मैं जल्द घोषणा करने के बाद फिर से सोशल मीडिया पर आप सभी से रूबरू होने वाली हूं और ढेर सारी चीजें शेयर करने वाली हूं’।

रुबीना दिलैक ने अपने वीडियो में आगे कहा, ‘खास शुक्रिया सलमान सर है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया’। इसके रुबीना ने कहा, ‘मैं 143 दिन बाद बिग बॉस के घर से बाहर आई हुईं यह सपना है या हकीकत मैं समझ नहीं पा रही हूं’। सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और बिग बॉस 14 के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

विदित रहे कि रुबीना दिलैक के साथ सिंगर राहुल वैद्य रनर अप रहे। सलमान खान ने बिग बॉस 14 के भव्य ग्रैंड फिनाले ने विनर की घोषणा की और ट्रॉफी दी। विजेता बनने के साथ ही रुबीना दिलैक ने 36 लाख रुपये और एक ट्रॉफी जीत ली है। हालांकि विजेता की प्राइज मनी 50 लाख रुपये थी, लेकिन उस 50 लाख रुपये में से 14 साल रुपये लेकर राखी सावंत से शो छोड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद प्राइज मनी की रकम घटकर 36 लाख रुपये हो गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!