Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

बोर्डिंग की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात की कोशिश; प्रिंसिपल, डायरेक्टर समेत नौ गिरफ्तार

देहरादून: दून के भाऊवाला स्थित जीआरडी वर्ल्ड बोर्डिंग स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा से न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, बल्कि एक अस्पताल ले जाकर उसका गर्भपात कराने का भी प्रयास हुआ। मामले में सहसपुर पुलिस ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित चारों छात्रों के अलावा प्रकरण को दबाने की कोशिश के आरोप में स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण की टीम भी स्कूल पहुंची और छात्रा व उसके अभिभावकों से मिली। सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपित छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिन्हें मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करते हुए अन्य आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही मंगलवार को ही पीड़ित का मेडिकल भी कराया जाएगा।

घटना सहसपुर इलाके के भाऊवाला स्थित स्कूल में बीती 14 अगस्त को हुई। यहां इंटर में पढ़ने वाले दो व हाईस्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों ने हाईस्कूल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी बात बताई।

बड़ी बहन ने स्कूल प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पीड़ित को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद प्रबंधन मामले को दबाने के प्रयास में जुट गया और उसका गर्भपात कराने की भी कोशिश हुई। इस बीच पीड़िता ने दून में रह रही अपनी चाची को यह बात बता दी। रविवार को दून पहुंचे परिजनों ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती को मामले की जाकनारी दी। साथ ही बताया कि स्कूल प्रबंधन उनकी मदद नहीं कर रहा है।

इसके बाद शुरू हुई पुलिस कार्रवाई में अब तक आरोपित छात्रों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें स्कूल की निदेशक लता गुप्ता, प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी दीपक मल्होत्रा, दीपक की पत्नी तन्नू व आया मंजू शामिल हैं। इन लोगों पर छात्रा को डराने-धमकाने और गर्भपात कराने की कोशिश करने का आरोप है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!