Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हर किसान को सम्मान निधि से जोड़ने का प्रयास करें पंचायत प्रतिनिधि : महाराज

तिरंगा अभियान के अवसर पर प्रदेश के किसानों की करें मदद

आजादी के अमृत महोत्सव पर “हर घर तिरंगा अभियान” के साथ-साथ हमें “हर किसान को सम्मान निधि” से जोड़ने का प्रयास भी करना है : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2022, गुरूवार, देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ राज्य के
पंचायत प्रतिनिधियों से “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” के पात्र किसानों की ईकेवाईसी कराने उनकी मदद करने का अनुरोध किया है।

पंचायतती राज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा किसान भाई-बहनों के लिए आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लागू की गयी। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रत्येक वर्ष रू० 6000/- (प्रति चार माह में रू० 2000) किसान सम्मान निधि/पेंशन के तौर पर दी जाती है। यह योजना उन सभी किसानों के लिए है जिनका नाम खेती वाली जमीन के रिकार्ड में दर्ज है। इसका लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनके परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी सेवा के उच्च पदों पर ना हो और इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आता हो। ऐसे सभी किसान लाभ प्राप्त करने के लिए स्वयं ऑनलाइन पीएम किसान पोर्टल एवं नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि भारत सरकार ने किसान की सही जानकारी हासिल करने के लिए ईकेवाईसी को अनिवार्य किया है। ईकेवाईसी नहीं होने पर किसान को मिलने वाली पेंशन रूक सकती है। इसलिए मेरा उत्तराखण्ड के समस्त पंचायत जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त 2022 तक आप सभी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” के तहत हर किसान की ईकेवाईसी के लिए जागरूक करने में अपना सहयोग दें। उन्हें बतायें कि हर किसान भाई-बहन डिजिटल इंडिया का लाभ उठाकर अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेन्टर या स्वयं पी.एम. किसान पोर्टल पर ईकेवाईसी पर क्लिक करके अथवा तहसीलों में लगाये जा रहे कैम्पों में जाकर ईकेवाईसी करें।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों आह्वान करते हुए उनसे अपील की है कि हमारे उत्तराखण्ड का कोई भी किसान, आजादी के अमृत महोत्सव तक, किसान सम्मान निधि की ईकेवाईसी से न छूटे ऐसा हम सबका प्रयास होना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जितना बलिदान हमारे वीर महानायकों का रहा है उससे कई ज्यादा योगदान हमारे किसानों का भी रहा है। इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव पर “हर घर तिरंगा अभियान” के साथ-साथ हमें “हर किसान को सम्मान निधि” से जोड़ने का प्रयास भी करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!