Breaking News :
>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज
देश

कोरोना वायरस की वैक्‍सीन के ट्रायल पर ट्रंप बोले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप के बीच अपने देश के नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो लोगों को घर में ही काम करना चाहिए। दस से अधिक लोगों के समूह में इकट्ठा होने से बचें। इसके साथ ही अगर बेहद जरूरी न हो, तो यात्रा न करें। इसके साथ ही बार, रेस्‍टोरेंट और सार्वजनिक जगहों पर खाने-पीने से बचें।

कोरोना वायरस की वैक्‍सीन के बारे में बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि कोरोना वायरस से लड़ने की दिशा में काम शुरू हो गया है। एक शख्‍स को वैक्सीन दी गई है और इसका चरण-1 क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया गया है। यह इतिहास में सबसे तेज वैक्सीन तैयार करने की दिशा में एक कदम उठाया गया है। हम एंटी वायरल थेरेपी और अन्य उपचार विकसित करने के लिए भी तेजी से कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास कुछ आशाजनक शुरुआती परिणाम हैं।

डोनाल्‍ड ट्रंप के इस बयान से कोरोना वायरस से जूझ रहे लाखों लोगों की उम्‍मीद जरूर जागी होगी। तो क्‍या अमेरिका ने कोरोना वायरस का टीका इजाद कर लिया है?  बता दें कि अमेरिका में सोमवार को कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण शुरू हुआ। इस परीक्षण में  45 लोगों को शामिल किया गया है। वैक्‍सीन की इसकी पहली डोज परीक्षण में शामिल लोगों को दी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है? इसके जवाब में उन्‍होंने कहा, ‘ऐसा हो सकता है। हालांकि, हम कोरोना वायरस के प्रकोप से जोड़कर इसे नहीं देख रहे हैं। मुझे लगता है कि शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था के मामले में जबरदस्त मांग है। एक बार जब हम इसके साथ हो जाते हैं, तो आप एक जबरदस्त उछाल देखने वाले हैं।

गौरतलब है कि सेमवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन के पहले मानव ट्रायल की शुरुआत अमेरिका के सिएटल में की गई। अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है, साथ ही उम्‍मीद भी जताई कि अच्‍छे परिणाम जल्‍द सामने आएंगे। अमेरिका के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट (एनआइएच) के एक बयान में कहा गया है कि इस ट्रायल को 18 से 55 वर्ष के 45 स्वस्थ वालंटियरों पर अंजाम दिया जाएगा। सोमवार को पहले प्रतिभागी को परीक्षण वाली वैक्सीन दी गई। हालांकि, अभी वैक्सीन का परीक्षण पूरा होने में महीनों का समय लगेगा। यहां, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के महामारी एवं संचारी रोग-1(ईसीडी-1) विभाग के अध्यक्ष रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया था कि पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआइवी) वायरस को पृथक करने में सफल हुआ है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत को कोरोना वायरस का टीका विकसित करने में डेढ़ से दो साल का समय लगेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!