Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

पानीपत रोहतक हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्‍कर, आग लगने से 3 लोग जले जिंदा

पानीपत के इसराना में दर्दनाक हादसा हुआ। पानीपत रोहतक हाईवे पर ट्रक ने कार को टक्‍कर मार दी। इससे कार में आग लग गई। कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए। करीब 45 मिनट तक कार जलती रही। हादसा दोपहर करीब 12:15 बजे का है।

सोनीपत की एचआर10 एसी 5675 नंबर की कार पानीपत से गोहाना की तरफ जा रही थी। इसराना अनाज मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्‍कर मार दी। चालक जब तक कार को संभाल पाता उसमें आग लग गई।कार में आग लगते ही इसराना अनाजमंडी और आसपास के लोग बुझाने के लिए दौड़े। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए। कार सीएनजी चलित थी। साथ ही टक्‍कर की वजह से कार के दरवाजे लाक हो गए थे। इस वजह से कार सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए। आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया।

करीब 45 मिनट तक कार जलती रही। कार में सवार एक भी व्‍यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। लोगों ने कार में लगी आग को किसी तरह से बुझाया। इसके बाद दमकल और पुलिस पहुंची। पुलिस की टीम ने कार को तोड़ा। कार के अंदर तीन लोगों के शव पड़े हुए थे। तीनों शव बुरी तरह से जल चुके थे। शव पहचान में नहीं आ रहे थे।

मौके पर एसपी पूजा वशिष्‍ठ भी पहुंचीं। उनके साथ डीएसपी संदीप, इसराना के नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा भी आए। शवों को निकालकर सिविल अस्‍पताल भेजा गया। एसएचओ दीपक रंगा ने बताया कि शवों की पहचान नहीं हो पाई। कार में रखे कागजात भी पूरी तरह से जल चुके हैं। कार के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। कार सीएनजी की थी।

दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। बर्निंग कार की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक कार में सवार तीनों लोग जल चुके थे। वहीं, जलती कार को देखने वालों की भीड़ लग गई थी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!