Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- उत्तराखंड के बजाय मध्यप्रदेश की चिंता करे हरीश रावत

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीते रोज सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर सवाल उठाए थे। अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पलटवार करते हुए कहा कि हरीश रावत को उत्तराखंड के बजाय मध्यप्रदेश की चिंता करनी चाहिए।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने 18 मार्च को तीन साल पूरे करने पर विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम तय किए थे। इन कार्यक्रमों में विपक्ष के विधायकों को भी उनके विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्षता करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को निशाने पर लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह इसे लेकर सरकार पर तंज कस चुके हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सरकार को सुझाव दिया कि कोरोना वायरस की आपात स्थिति में सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इस धन का उपयोग सरकार को कोरोना की रोकथाम के लिए करना चाहिए। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में उल्लासमय आयोजन उचित नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह कहते हुए सरकार को निशाने पर लिया था कि पीएम की कोरोना वायरस पर अपील को देखते हुए उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम स्थगित कर दिया। राज्य सरकार सरकारी कार्यक्रम के जरिए करोड़ों रुपये का दुरुपयोग कर रही है।

मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल वह मध्यप्रदेश की चिंता करें, यही बेहतर है।

जनहित में है सरकार का निर्णय : भाजपा

सरकार के तीन साल पूरे होने पर 18 मार्च को राज्य में विधानसभावार होने वाले कार्यक्रम स्थगित किए जाने के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्णय को जनहित में बताते हुए भाजपा ने इसका स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति नियंत्रण में हैं। सरकार ने भी व्यापक प्रबंध किए हैं, मगर बिना आतंकित हुए बचाव, जागरूकता व सतर्कता के मद्देनजर सरकार का यह कदम समय की जरूरत के अनुकूल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!