Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति में किया गया वृक्षारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 12 जुलाई 2020, देहरादून। आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा हर्रावाला स्थित कोर इंटरनेशनल स्कूल में, हरेला पर्व के अवसर पर गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में “शौर्य वृक्षारोपण कार्यक्रम“, उनकी स्मृति में समर्पित किया।
[box type=”shadow” ]इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पेड़ जरूर लगाने चाहिए क्योंकि ऑक्सीजन हम शुल्क देकर प्राप्त करते है उसे पेड़ पौधे आजीवन हमें बिना किसी शुल्क के देते रहते हैं। अत:हमें जीवन रक्षक पेड़ पौधे को लगाने के साथ ही साथ उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। पेड़ों से हमें अनेकों लाभ हैं। पेड़ इस धरा को हरा-भरा रखने के साथ साथ पर्यावरण को शुद्ध एवं संरक्षित कर हमारा जीवन सुखद बनाते हैं।
मनुष्य और प्रकृति का सम्बन्ध माँ एवं बच्चे जैसा होता है। जिस प्रकार एक बालक अपनी माँ के आंचल में खुश और सुरक्षित रहकर अठखेलियाँ करता है उसी प्रकार इस धरती माँ की गोद में सभी छोटे बड़े जीव-जन्तु, वनस्पति और मानव सुरक्षित और संपन्न रहते हैं। प्रकृति समस्त जीव धारियों और वनस्पतियों को अपने आंचल में समेटे हुए हैं। इसके बदले में हमने धरती माँ के प्रति अपना क्या दायित्व निभाया ? कुछ भी तो नहीं। हम विनाश की ओर जाते पश्चिमी देशों की तरह आधुनिकीकरण की इस अन्धी दौड़ में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्यों को भूलते जा रहे हैं, वह भी बिना यह सोचे समझे कि यह मार्ग हमें भविष्य में, ऐसे अंधेरे की गर्त में ले जाएगा, जिसका हमें अंदाजा भी नहीं है। जब हम अपने थोड़े से आर्थिक लाभ और निजी स्वार्थ के कारण लिए जंगलों का क्षरण करते हैं तो कुछ पल के लिए हमें लाभ जरूर दिखता है परंतु इसका कारण भविष्य में आने वाले भयंकर संकट की आहट को हम अनसुना कर देते हैं। अतः हमें समय समय पर वृक्षारोपण करते रहना चाहिए।[/box]

[box type=”shadow” ]

इस अवसर पर इस संगठन कि प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने पेड़-पौधों से जीवन में होने वाले लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग व एकजुटता के लिए आभार प्रकट किया। [/box]

गलवान घाटी में शहीद भारतीय सैनिकों की याद में शौर्य वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम पर संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन,  प्रदेश युवा अध्यक्ष गौरव जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

[box type=”shadow” ]पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर आधारित आलेख पढ़ने के लिए,
नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें

https://akashgyanvatika.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/

https://akashgyanvatika.com/tree-plantation-is-done-by-agv-team/

https://akashgyanvatika.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%a8-2/

https://akashgyanvatika.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!