Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने नारी निकेतन और बाल सदन केदारपुरम के बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण

[highlight]‘‘यह संदेश हमें सभी तक पहुँचाना है, स्वच्छ वायु के लिए हमें वृक्ष लगाना है’’ : श्रीमती रेखा आर्य[/highlight]

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। ‘‘यह संदेश हमें सभी तक पहुँचाना है, स्वच्छ वायु के लिए हमें वृक्ष लगाना है’’, कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य द्वारा उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध पर्यावरण पर्व हरेला के उपलक्ष्य पर नारी निकेतन और बाल सदन केदारपुरम के बच्चों के साथ झाझरा स्थित आंचलिक विज्ञान केन्द्र में वृक्षारोपण अभियान में प्रतिभाग किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने सभी को संदेश दिया कि आज मनुष्य प्रतिदिन प्रकृति से दूर होता जा रहा है। मनुष्य पेड़ों द्वारा संचित अमृत तुल्य जल तथा प्राणवायु ऑक्सीजन को तो अपने सर्वाइव के लिए उपयोग में लाता है और गर्मी में पेड़ की छाया की शीतलता तो ढूँढ़ता है किन्तु प्रकृति को पेड़ो से हरा-भरा करने के अपने पुनित कर्तव्यों को भूलता जा रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमारे आसपास जहाँ पर भी धरा खाली मिलें उस पर वृक्ष रोपित करें। न केवल वृक्ष का रोपण करें बल्कि उसको सर्वाइव करने का भी संकल्प लें।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इसके पश्चात नारी निकेतन के बच्चों से आंचलिक विज्ञान केन्द्र में विभिन्न प्रकार की वैज्ञानिक प्रदर्शनी और माॅडल का अवलोकन भी करवाया। इसी मध्य बच्चों के साथ उन्होंने 3डी (त्रिविमीय) प्रक्रिया से बच्चों के साथ मूवी भी देखी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने युकास्ट (उत्तराखण्ड राज्य विज्ञाान और प्रौद्यागिकी परिषद) के महानिदेशक राजेन्द्र डोभाल से कहा कि कोविड अवधि बित जाने के बाद आंचलिक विज्ञान परिसर में नारी निकेतन/बाल सदन के बच्चों को व्यापक रूप से विज्ञान के विभिन्न आयामों के साथ-साथ परिसर में स्थित वृक्षों और औषधियों की विभिन्न प्रजातियों से भी साक्षात्कार करवायें। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने केदारपुरम सिथत नारी निकेतन और शिशु/बाद सदन का भी संक्षिप्त निरीक्षण भी किया गया।

इस दोरान झाझरा आंचलिक विज्ञान केंद्र में कैबिनेट मंत्री के साथ सचिव एच.सी. सेमवाल अपर सचिव प्रशांत आर्य, माहनिदेशक युकास्ट राजेन्द्र डोभाल उप निदेशक बाल विकास विभाग एस.के. सिंह, डीपीओ डाॅ० अखिलेश मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक और नारी निकेतन/बाल सदन के बच्चे उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!