Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

‘‘हरेला पर्व‘‘ पर जनपद देहरादून की नव निर्मित परिवार न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। माननीय न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, सीनियर जज/कार्यपालक अध्यक्ष, माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार आज ‘‘हरेला पर्व” के दिवस पर जनपद देहरादून की नव निर्मित परिवार न्यायालय परिसर, देहरादून में पौधारोपण का आयोजन किया गया।

उक्त दिवस का शुभारम्भ माननीय प्रदीप पन्त, माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा किया गया एवं उपस्थित सभी माननीय न्यायिक अधिकारीगण एवं पराविधिक कार्यकर्तागण आदि को ‘‘हरेला पर्व‘‘ के विषय में अवगत कराया कि श्रावण मास में पावन पर्व हरेला उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाया जाता है। आज से इस पर्व की शुरूआत हो गयी है। मानव और प्रकृति के परस्पर प्रेम को दर्शाता यह पर्व हरियाली का प्रतीक है। उक्त अवसर पर माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा नीम के पेड़ का पौधारोपण कर किया गया तथा नीम के बाबत् जानकारी से अवगत कराया कि नीम का उपयोग औषधी बनाने के लिये किया जाता है। नीम का उपयोग त्वचा रोग और दांत से सम्बंधित बिमारियों के लिये होता है। नीम का पेड़ वातावरण में हवा को शु़द्व करके जीवन के लिये ज्यादा ऑक्सीजन का निर्माण करता है। उसके साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने का काम भी करता है। नीम के पेड़ फल और पत्तियाॅ सब कार्य में काम आती है। इसके अतिरिक्त माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा उपस्थित सभी माननीय अधिकारीगण/कर्मचारीगण आदि को अवगत कराया कि वह जो भी पौधें लगाये उसकी अपने स्तर से समुचित देख-रेख भी करें ताकि वह फलें-फूलें एवं बडे़ होकर पर्यावरण को प्रदूषित होेनें से बचायें।

तत्पश्चात् जनपद देहरादून के अन्य माननीय न्यायिक अधिकारीगण द्वारा भी नीम/बेलपत्र /पीपल/चम्पा/बड/तुलसी़ आदि विभिन्न प्रकार के वृ़क्षों का पौधारोपण किया गया एवं उनके द्वारा एक-एक पौधें को गोद लिया गया तथा यह संकल्प लिया गया कि आज जो भी वह पौधा रोपण कर रहें हैं उसकी समुचित देख-रेख व पूर्ण रक्षा करेंगें चाहे वह कही भी रहें। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा अधिक से अधिक पौधें लगाये जाने के लिये लोगों को जागरूक किया गया। पीपल के पेड़ के पत्तों में ग्लूकोज और मेननों, फेनोलिक होते हैं जबकि इसकी छाल में विटामिन के, टेनन और फाइटोस्टेरोलिन पाया जाता है। इन सभी सामग्रियों से मिलकर पीपल के पेड़ को एक असाधारण औषधीय पेड़ बना दिया गया है। बेल के वृक्ष का धार्मिक महत्व हैं क्योंकि बिल्व का वृक्ष भगवान शिव का ही रूप है। बिल्व वृक्ष के मूल अर्थात उसकी जड़ में शिवलिंग स्वरूपी भगवान शिव का वास होता है। इसी कारण से बिल्व के मूल में भगवान शिव का पूजन किया जाता है। पूजन में इसकी मूल यानी जड़ को सीचा जाता है। तुलसी शाकीय तथा औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है जिसे हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। भारत में हर घर के आँगन में तुलसी का पौधा पाया जाता है। तुलसी के पौधे का प्राचीन काल से ही हमारे जीवन में बहुत महत्व रहा है। नियमित रूप से इसकी पूजा की जाती है और इसे देवी-देवताों को भी अर्पण किया जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य पेड़-पौधों के बाबत् भी जानकारी दी गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!