Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी : 13 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार रात को 13 आइएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में विशेष सचिव, मंडलायुक्त, डीएम, नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

वरिष्ठ आइएएस अधिकारी संजय कुमार को सचिव, वित्त विभाग से हटाकर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है। वहीं, राजेंद्र प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम से चित्रकूट और बांदा का मंडलायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर के डीएम बदले गए हैं। वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा अब प्रयागराज के मंडलायुक्त होंगे।

वाराणसी में जिलाधिकारी की कमान अब एस. राजलिंगम संभालेंगे। राजलिंगम अभी तक कुशीनगर में डीएम थे। वहीं, उन्नाव के डीएम रवीन्द्र कुमार को कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे अब उन्नाव की डीएम होंगी। बलरामपुर की डीएम श्रुति को फतेहपुर भेजा गया है। वहीं, कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार अब बलरामपुर के डीएम होंगे।

अंबेडकरनगर में CDO के पद पर तैनात सुधीर कुमार कानपुर के नए मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। योगी सरकार ने इसके अलावा 20 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। बता दें कि इसके पहले पिछले माह सात जून को यूपी में बड़े स्तर पर आइएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसमें लखनऊ और कानपुर समेत नौ जिलों के डीएम के फेरबदल भी शामिल थे। इसके अलावा कई मुख्य विकास अधिकारी भी इधर से उधर किए गए थे।

jagran
jagran

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!