Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

16 दिसंबर से किसी भी वक्त कर सकेंगे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर,पढ़िए पूरी खबर

जरूरत वक्त देखकर आती नहीं है। कई बार हमें या दूर किसी शहर में हमारे किसी रिश्तेदार को रविवार के दिन या किसी भी और दिन देर रात पैसे की जरूरत पड़ती है तो हम फंड ट्रांसफर नहीं कर पाते हैं। अब ये दिक्कत दूर हो जाएगी क्योंकि आरबीआई ने ऐलान किया है कि अब NEFT 24×7 किया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप किसी भी दिन यानी छुट्टियों के दिन भी और किसी भी समय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। केंद्रीय बैंक का यह फैसला आगामी 16 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगा।

आरबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बैंकों के कामकाज की सामान्य अवधि के बाद ‘Straight Through Processing (STP)’ के जरिए ऑटो मोड में एनईएफटी हो सकेगा। हालांकि, ट्रांजैक्शन के दो घंटे के भीतर बेनिफिशियरी के अकाउंट में पैसा क्रेडिट होने या फिर ओरिजिनल बैंक अकाउंट में रिटर्न होने का पहले का सिस्टम बना रहेगा।

आरबीआई के बयान में कहा गया है, ”NEFT की प्रक्रिया से जुड़े सभी दिशा-निर्देश NEFT 24×7 से जुड़ी लेनदेन में भी प्रभावी होंगे।”

केंद्रीय बैंक ने सभी बैंकों से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ग्राहकों को इस सुविधा के इस्तेमाल में किसी तरह की दिक्कत ना हो। उसने सभी सदस्य बैंकों से इसके लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने को कहा है। आरबीआई की घोषणा के बाद बैंक एनईएफटी की नई टाइमिंग को लेकर अपने ग्राहकों को सूचित कर सकते हैं।

आरबीआई ने सबसे पहले इस साल अगस्त में कहा था कि NEFT के जरिए रुपये के ट्रांसफर की सुविधा दिसंबर से हर समय मिल सकेगी।

वर्तमान व्यवस्था के तहत सोमवार से शुक्रवार (किसी होली डे को छोड़कर) तक सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक एनईएफटी के जरिए फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। वहीं महीने के पहले एवं तीसरे शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर के एक बजे तक एनईएफटी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर पर पहले लगने वाले शुल्क को खत्म कर चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!