Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म फर्रे का ट्रेलर जारी, सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री करेंगी बॉलीवुड में शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 4 नवम्बर 2023, मुंबई। सलमान खान पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं, जो 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के तले बन रही फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम फर्रे है। यह फिल्म इसलिए बेहद खास है, क्योंकि इसके जरिए सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अब सलमान ने फिल्म फर्रे का ट्रेलर जारी कर दिया है।

फर्रे एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अलीजेह एक विद्यार्थी का किरदार निभा रही हैं, जो अच्छे अंक की जद्दोजहद में परीक्षा में नकल करती है। अलिजेह अग्निहोत्री फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। फिल्में वो एक टीनएजर के किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन पढ़ाई में तेज। सलमान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म फर्रे का ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, अब होगा इसका असली टेस्ट। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस फिल्म में अलीजेह के अलावा सौमेंद्र पाधी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट और रोनित बोस रॉय भी नजर आएंगे।

अलिजेह अग्निहोत्री का किरादर शहर के सबसे बड़े स्कूल में पढऩे का सपना देखती है और किसी तरह एडमिशन पाने में सफल भी हो जाती है। दिक्कत तब शुरू होती है, जब उसे अपने हाई-फाई स्कूल में अमीर बिगड़ैल बच्चों से डील करना पड़ता है। हालांकि, तेज दिमाग वाली अलिजेह की जल्द दोस्ती हो जाती है, लेकिन इसके पीछे वजह एग्जाम में चीटिंग करवाना है। इसके साथ ही शुरू होता है एग्जान चीटिंग रैकेट का खेल। फर्रे का डायरेक्शन जामताड़ा फेम सौमेंद्र पाधी ने किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!