Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
उत्तर-प्रदेश

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे चार दो

देवरिया। लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर घर लौट रहे देवरिया के चार खिलाड़ियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही देवरिया के मईल और लार थाना क्षेत्रों के गांवों में मातम पसर गया।

प्रतियोगिता खेलने लखनऊ गए थे चारों युवक

मृतकों की पहचान मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी 26 वर्षीय नित्यानंद प्रजापति, बलिया उत्तर निवासी इरफान उर्फ राज, लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी अनिकेत सिंह और कोहरा गांव निवासी आनंद यादव के रूप में हुई है। चारों युवक क्रिकेट खेलते थे और लखनऊ में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रतियोगिता में खेलने के बाद चारों कार से देवरिया के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार आगे जा रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों खिलाड़ियों की मौत हो गई।

नित्यानंद की मौत से परिवार में मचा कोहराम

हादसे में नित्यानंद प्रजापति की मौत की खबर जैसे ही बगहा गांव पहुंची, उनके घर पर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद नित्यानंद के पिता मनोज प्रजापति छोटे बेटे अंकित के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक नित्यानंद क्रिकेट खेलने के लिए लखनऊ गए थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वह अपने साथियों के साथ कार से वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

चार युवाओं की मौत से गांवों में पसरा मातम

एक ही हादसे में चार क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत की खबर से मईल और लार क्षेत्र के कई गांवों में शोक की लहर है। खेल से जुड़े लोगों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के घरों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। परिजनों और परिचितों के बीच पूरे दिन इस दर्दनाक हादसे की चर्चा होती रही।

Loading

error: Content is protected !!