Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

रुड़की में हुआ दर्दनाक हादसा : ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से छह श्रमिकों की मौत

सात श्रमिक हुए घायल

अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया भर्ती 

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2023, मंगलवार, रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सुबह के समय ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए उनकी दीवार बना रहे पांच श्रमिकों की दीवार के गिरने से मौत हो गई, जबकि सात श्रमिक घायल हो गए। बता दें कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। इस समय भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे।

इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईटों के नीचे दब गए। पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में अन्य श्रमिक मौके की ओर दौड़ पड़े। जेसीबी एवं हाथों से ईंटों को हटाकर निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान मुकुल निवासी उदलहेड़ी थाना मंगलौर, साबिर निवासी मिमनाला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अंकित निवासी उदलहेड़ी, बाबूराम निवासी लहबोली थाना मंगलौर एवं जग्गी निवासी ग्राम पिनना जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा आशु, समीर समेत पांच लोग घायल हो गए है। सूचना पाकर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात एसके सिंह, एसडीएम विजयनाथ शुक्ला आदि अधिकारी मौके पर पहुँच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!