Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डचमोली

सूदूरवर्ती रतगाँव में पैदल पुलिया बनने से आवाजाही हुई शुरू

प्रशासन द्वारा वैकल्पिक पुलिया तैयार करने पर ग्रामीणों ने जताया आभार।

विगत 13 अगस्त को भारी बारिश से पुल बह जाने के कारण रतगाँव का कट गया था संपर्क।

सूदूरवर्ती रतगाँव में पैदल पुलिया बनने से आवाजाही हुई शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2023, रविवार, रतगाँव/चमोली। थराली तहसील प्रशासन ने एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, लोनिवि एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से घटगाड़ गधेरे पर अस्थायी वैकल्पिक लकड़ी की पुलिया बनाकर रतगाँव की पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। वैकल्पिक पुलिया बनने से रतगाँव की करीब 1500 से अधिक आबादी अब खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की चीजों के लिए पैदल आवाजाही कर सकेगी। वैकल्पिक पुलिया बनने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

थराली तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि विगत 13 अगस्त 2023 को भारी बारिश के चलते घाटगाड़ गधेरा उफान पर आने से यहाँ पर पुल बह गया था। जिससे रतगाँव का संपर्क कट गया था। सभी के सहयोग से घटगाड गधेरे में लकड़ी से अस्थायी पुलिया बनाकर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की खाद्य सामग्री लाने ले जाने की सहुलियत मिलेगी। आपदा में क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू किया जाएगा।

वैकल्पिक पुलिया निर्माण के दौरान राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश्वरी, लोनिवि के सहायक अभियंता बीरेंद्र सिंह बसेड़ा और डीडीआरएफ की टीम कमांडर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम मौजूद थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!