Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

दिगंबर जैन महासमिति समृद्धि इकाई द्वारा 147 बलिकाओं को ट्रैकसूट वितरित किये गए

स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सोशल मीडिया के नुकसान और फायदे पर सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 04 फ़रवरी 2024, देहरादून। दिगम्बर जैन महासमिति, समृद्धि इकाई देहरादून द्वारा आज, रविवार 4 फरवरी को जीजीआईसी इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बालिकाओं को ट्रेक सूट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत जैन (ध्वजारोहणकर्ता), दिनेश जैन (चित्र अनावरणकर्ता), संचित जैन, मनोज जैन (दीप प्रज्वलन कर्ता), मुनेंद्र स्वरूप जैन, नवीन जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष जैन जनता ज्वेलर्स ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजक सचिन जैन ने कहा कि संस्था समय-समय पर सामाजिक कार्य करती रहती है, जिसके अंतर्गत ट्रैकसूट वितरण, ड्रेस वितरण, वृक्षारोपण, धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना आदि कार्य करती रहती है।

इस अवसर पर स्कूल की 147 बालिकाओं को ट्रैकसूट वितरित किए गए।

इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सोशल मीडिया के नुकसान और फायदे पर सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर संचित जैन, मुनेंद्र स्वरूप जैन, महेंद्र जैन, नवीन कुमार जैन, सतीश कुमार जैन, सुकुमालचंद जैन, पार्षद समिधा गुरंग ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि दिगंबर जैन महासमिति समृद्धि इकाई सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार अग्रणीय कार्य कर रही है, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए लगातार कार्य कर रही है। संस्था समय समय पर ट्रैकसूट, स्टेशनरी आदि छात्र-छात्राओं को वितरित करती है। यह इकाई देहरादून में ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में सबसे बेहतर कार्य कर रही है और यह संस्था सब संस्थाओं के लिए प्रेरणाप्रद है।

इस अवसर पर मुनेन्द्र स्वरूप जैन (केंद्रीय प्रभारी), नवीन कुमार जैन (आंचलिक मंत्री), दिगंबर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश उत्तरांचल, सतीश चंद्र जैन (संभाग्य मंत्री दिगंबर जैन माँ समिति देहरादून संभाग), सुनील जैन (संभाग के अध्यक्ष दिगंबर जैन महासम्मती देहरादून संभाग), फकीर चंद जैन, अजय जैन, पीयूष जैन, राजेश जैन, अजय जैन, डॉ० एस.के. जैन, अशोक जैन, एस.सी. जैन, मधु जैन, बालेश् जैन, रचना जैन, सुनीता जैन, विषद जैन, विनय कुमार जैन, बीना जैन, रचना जैन, निखिल जैन, स्कूल की शिक्षिकायें, सागर गुरंग, राजकुमार तिवारी आदि उपस्थिति रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!