Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशपर्यटन

दुबई में बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, “उत्तराखण्ड को मिला है अपार प्राकृतिक सुंदरता का उपहार”

“भारत-तिब्बत व्यापार की गवाह रही नेलांग घाटी में स्थित ऐतिहासिक गरतांग गली की सीढ़ियों का देश दुनिया के पर्यटक दीदार कर रहे हैं” : महाराज

“हम दीनदयाल होमस्टे योजना के तहत स्थानीय लोगों को होमस्टे स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं” : पर्यटन मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2022, मंगलवार, देहरादून/दुबई। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड को अपार प्राकृतिक सुंदरता का उपहार मिला है, जो सदियों से देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) के दूसरे दिन आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार एतिहासिक महत्व के कई पर्यटक स्थलों को पर्यटकों के लिए खोल रही है। इनमें से गरतांग गली की सीढ़ियों को पहले ही खोला जा चुका है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि करीब दो साल बाद कोरोना से सामान्य हुई स्थिति को देखते हुए एक बार फिर से उत्तराखण्ड में सभी पर्यटन गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। तीन मई से शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं।

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में गरतांग गली का विशेष रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत-तिब्बत व्यापार की गवाह रही नेलांग घाटी में स्थित ऐतिहासिक गरतांग गली की सीढ़ियों का देश दुनिया के पर्यटक दीदार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को भी राज्य में विभिन्न दर्शनीय स्थलों की फिल्म शूटिंग क्षमता का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीटल्स ने उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में बीटल्स आश्रम में कुछ सबसे प्रतिष्ठित गीतों की रचना की, जिसमें देहरादून पर एक गीत भी शामिल है।

रुद्रप्रयाग जिले के चोपता का जिक्र करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि चोपता अद्वितीय सौंदर्य से भरपूर है। प्रदेश में पर्यटन से संबंधित बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि हरिद्वार में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित किया जा रहा है और वह दिन दूर नहीं जब हरिद्वार से चारधाम, योग और गंगा दर्शन के लिए उड़ाने भरी जाएंगी। पर्यटकों के बीच होमस्टे और स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार के प्रयासों की भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम दीनदयाल होमस्टे योजना के तहत स्थानीय लोगों को होमस्टे स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान सुश्री रूपिंदर बराड़ अपर महानिदेशक केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, सुश्री रकुल प्रीत फिल्म अभिनेत्री, श्री के. कालीमथू सांस्कृतिक सचिव भारतीय दूतावास, दुबई, प्रशांत रंजन, निदेशक केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान और नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!