Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया तीन दिवसीय टूर एंड ट्रेवल प्रदर्शनी (एसएटीटीई) का शुभारंभ

फिल्म शूटिंग का हब बन गया उत्तराखण्ड : सतपाल महाराज

फिल्म निर्माण से जुड़े व्यवसायी करेंगे उत्तराखंड में निवेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, देहरादून/दिल्ली। भारत के अग्रणी बी2बी प्रदर्शनी साउथ एशिया टूर एंड ट्रेवल एग्जीबिशन (एसएटीटीई) 2022 का बुधवार को शुभारंभ हो गया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा ‌कि न केवल आज बल्कि पूर्व से ही फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड सबसे पसंदीदा राज्य रहा है। बीते कुछ सालों में हुई सैकड़ों फिल्मों की शूटिंग से और फिल्म निर्माता निर्देशकों की बनी पसंद से उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग का हब बन गया है। उन्होंने उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ भी किया। 18 से 20 मई तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में एसएटीटीई के 29वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य टूर एंड ट्रेवल उद्योग के योग्य हितधारकों, खरीदारों और व्यापार के लिए यात्रा करने वालों, विवाह आयोजकों, कॉर्पोरेट यात्रा, हाॅस्पिटैलिटी इंडस्ट्रीज के साथ-साथ प्रमुख टेलीविजन और फिल्म निर्माता संस्थाओं के लिए एक उपयुक्त व्यावसायिक अवसर प्रदान करना है। महाराज के सम्बोधन के पश्चात अनेक फिल्म निर्माता-निर्देशकों ने उत्तराखंड में निवेश की भी बात कही।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि एशिया टूर एंड ट्रेवल एग्जीबिशन (एसएटीटीई) पर्यटन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड विभिन्न पर्वत श्रृंखलाओं और कई पौराणिक कथाओं की भूमि है जो साहसिक गतिविधियों, योग और अलौकिक सुंदरता के असंख्य विकल्प प्रदान करता है। विश्व प्रसिद्ध चारधाम धाम व हेमकुंड साहिब के अलावा नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध जैवविविधता के लिए भी प्रसिद्ध है। यही कारण है कि फिल्म निर्माता व निर्देशकों के लिए उत्तराखण्ड पहली पसंद बन गया है।

साउथ एशियाई लीडिंग ट्रैवल शो में अभिनेता शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिल्ली के प्रतिनिधि बोनी जैन और रिलायंस प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधि शिवा प्रसाद हेगडे को सम्मानित करते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

पर्यटन मंत्री ने कहा कि सिनेमा एक शक्तिशाली माध्यम है और असंख्य लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा संस्कृति, सामाजिक-राजनीतिक स्थिति और पर्यटन को बढ़ावा देने में एक अभिन्न भूमिका निभाता है। सिनेमा के व्यापक प्रभाव को समझते हुए उत्तराखंड ने फिल्म निर्माताओं के लिए एक औपचारिक नीति और दिशानिर्देश तैयार करने पर काम किया है। साल 2018 में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के अवॉर्ड से नवाजा गया और इसी साल नेशनल टूरिज्म अवार्ड समारोह में बेस्ट फिल्म प्रमोशन फ्रें‌डली अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। जबकि वर्ष 2019 में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का प्रथ‌म पुरस्कार दिया गया।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि फिल्म निर्माता व निर्देशकों को सभी सुविधायें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। जिसके परिणामस्वरूप कई लोग फिल्म और कला संस्कृति से जुड़ रहे हैं। उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल बनाया गया है, जहाँ एक तरफ कई नए रोजगार सृजित हुए हैं तो दूसरी तरफ देश-विदेश में उत्तराखंड की पहचान फिल्मों के जरिए हुई है। उत्तराखण्ड फिल्म नीति बनने के बाद 2013 से अब तक करीब 600 फिल्में और धारावाहिकों को फिल्माया गया है। बॉलीवुड फिल्म पान सिंह तोमर, स्टूडेंट ऑफ द इयर, अरमान, लक्ष्य, बंटी बबली, बत्ती गुल मीटर चालू, केदारनाथ समेत हाल ही में रिलीज हुई लोकप्रिय फिल्म कश्मीर फाइल्स जैसी कई बड़ी फिल्में उत्तराखण्ड की वादियों में ही फिल्माई गई हैं। इस मौके पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!