Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी से हिमालय दर्शन हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ

भारतीय कार्टोग्राफी के पुरोधा पंडित नैन सिंह रावत एवं राधानाथ सिकदर की प्रतिमायें होंगी स्थापित

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अक्टूबर 2022, सोमवार, देहरादून। हमारी सरकार निरंतर पर्यटन के विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। पर्यटक जॉर्ज एवरेस्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यमिक से हिमालय की ऊँची-ऊँची चोटियाँ और उत्तराखंड के अलौकिक नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। उक्त बात जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट मसूरी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा का शुभारंभ करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट मसूरी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारी सरकार निरंतर पर्यटन के विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है इसी बात को ध्यान में रखकर जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा शुरू की गई है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि पर्यटक जॉर्ज एवरेस्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय की ऊँची-ऊँची चोटियों और उत्तराखंड के अलौकिक नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। यह हेलीकॉप्टर हिमालय दर्शन के उपरांत पर्यटकों को वापस चार्ज एवरेस्ट पर ही लैंड करेगा। उन्होंने कहा कि हम देश विदेश के लोगों तक यह संदेश पहुँचाना चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग उत्तराखंड हैं और जॉर्ज एवरेस्ट स्टेट मसूरी पर निर्मित हेलीपैड से टेक ऑफ हिमालय दर्शन का आनंद प्राप्त करें।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि इससे जहाँ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी ओर राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में महान सर्वेयर जॉर्ज एवरेस्ट याद में एक संग्रहालय बनाया जा रहा है, जिसका कार्य शीघ्र ही पूर्ण होगा। इतना ही नहीं यहाँ पर भारतीय कार्टोग्राफी के पुरोधा स्वर्गीय पंडित नैन सिंह रावत एवं राधानाथ सिकदर की प्रतिमायें भी स्थापित की जा रही है और उनके जीवन से संबंधित उपलब्धियों में इस संग्रहालय के माध्यम से एक पूरा अध्याय यहां आने वाले आगंतुकों की जिज्ञासाओं को शांत करने और ज्ञान वर्धन के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि एयर स्पोर्टस से जुड़ी अन्य कई आकर्षक गतिविधियां भी जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट मसूरी से शुरू की जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ट्रायल के लिए एक प्रतिष्ठित कंपनी से अनुबंध भी किया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हमने इसकी शुरुआत की है।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन प्रेमियों के लिए एक बहुत ही आकर्षक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कॉन्टेस्ट का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत पांच विभिन्न श्रेणियों में फोटो एवं वीडियो ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रकृति पर्यटन प्रेमियों को 25 लाख रुपए से भी अधिक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर मनीष सैनी सीओओ राजस ऐरोस्पोर्ट्स, मसूरी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मंडल महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष अमित भट्ट, सभासद अरविंद सेमवाल, सभासद मदन मोहन शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी देहरादून जसपाल चौहान, सतीश नौटियाल, बादल प्रकाश, अभिलाश राणा, आशुतोष कोठारी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!