Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन मंत्री महाराज ने पर्यटन अधिकारियों को दिए निर्देश : “महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा को बनायें शक्त नियमावली”

फास्ट ट्रेक कोर्ट से जल्दी हो निर्णय, दोषियों को मिले कड़ी सजा

आकश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2022, रविवार, देहरादून। बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। होमस्टे में काम करने वाली महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए पर्यटन विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।

वनन्तरा रिजोर्ट गंगा भोगपुर (यमकेश्वर) में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली जनपद पौड़ी गढ़वाल, ग्राम श्रीकोट, पट्टी नांदलस्यूं निवासी अंकिता भण्डारी की जघन्य हत्या पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी फास्ट ट्रेक कोर्ट से इसका निर्णय होना चाहिए ताकि घटना में लिप्त लोगों को इस बात का सबक मिल सके। अपराधियों को ऐहसास होना चाहिए कि ऐसे जघन्य अपराध का क्या परिणाम होता है।

अंकिता भण्डारी की जघन्य हत्या की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कहीं भी किसी भी होम स्टे या रिजोर्ट में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। इसलिए तत्काल एक शक्त नियमावली बनायें और जो भी महिला या लड़की होम स्टे में काम कर रही है उसकी पूरी जाँच हो ताकि इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!