Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पर्यटन मंत्री ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व पर्यटन अधिकारियों के साथ की बैठक

  • [highlight]स्मार्ट सिटी में पर्यटन गतिविधियों के लिए भी स्थान चिन्हित हो : महाराज[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को पर्यटन एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर देहरादून स्मार्ट सिटी को पर्यटन के अनुरूप विकसित करने पर मंथन किया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में स्मार्ट सिटी एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी देहरादून को पर्यटन के अनुरूप विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस मौके पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटन मंत्री को अभी तक किये गये कार्यों से अवगत कराया।

बैठक के दौरान सतपाल महाराज ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों को सुझाव दिया कि स्मार्ट सिटी में उत्तराखंड के शहीदों के समर्पण को देखते हुए उनकी याद में एक दीवार बननी चाहिए, ताकि लोग उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि हम चाहते हैं कि देहरादून के कुछ मैदान ऐसे हैं जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे मैदानों को पर्यटन विभाग को दिये जाने को भी कहा ताकि उसे पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि दुनिया की हर स्मार्ट सिटी के अंदर पर्यटन गतिविधियों के लिए एक स्थान चिन्हित होता है। जहाँ लोग घूमते हैं और पर्यटन का लुफ्त उठाते हैं। हम चाहते हैं कि देहरादून स्मार्ट सिटी के अंदर भी पर्यटकों के लिए एक ऐसा ही स्थान बने जहाँ लोग अपनी संस्कृति की झलक से रूबरू हो सकें।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि ओएनजीसी हेलीपैड की देख रेख का जिम्मा पर्यटन विभाग को दिया जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी उन्होंने इस संबंध में अनुरोध किया है। हम चाहते हैं कि पर्यटकों के लिए वहां से मसूरी के लिए हेलीकॉप्टर का संचालन किया जा सके।

बैठक में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के एजीएम तकनीकी जगमोहन सिंह चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण पल्लव चमोला, एजीएम इलेक्ट्रॉनिक आशीष दयाल सक्सेना, जेई सिविल चिन्मय सिंह, अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत, अवस्थापना निदेशक (पर्यटन) दीपक खंडूरी, अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी मौजूद।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया सलाहकार,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!