Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास के ऐजेंडे ने दिलाई भाजपा को प्रचंड विजय : सतपाल महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवम्बर 2020, बुधवार, देहरादून। बिहार विधानसभा चुनाव सहित देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

[box type=”shadow” ]पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो प्रचंड विजय हॉसिल की है, उससे एक बार पुनः सिद्ध हो गया कि पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे पर चलना चाहता है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोविड-19 की वजह से जिन असाधारण हालत में बिहार विधानसभा चुनाव हुए और भारतीय जनता पार्टी जिस मजबूती के साथ उभर कर सामने आई वह इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है।

उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा बिहार विधानसभा चुनाव सहित 11 राज्यों की 52 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जो विजय हॉसिल हुई है वह विपक्ष के मुँह पर भी करारा तमाचा है। चुनाव के परिणामों से स्पष्ट है कि देश की जनता यह भली-भाँति जानती है कि देश में विकास और बुनियादी ढाँचे में यदि कोई सुधार कर सकता है तो वह भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और देश के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए ही बिहार सहित देश की जनता ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति और तीन तलाक का ऐतिहासिक फैसला जैसे तमाम कारण रहे हैं जिसके चलते देश की जनता के बीच यह संदेश गया है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। जनता का स्नेह और प्यार भारतीय जनता पार्टी को लगातार मिल रहा है। निश्चित रूप से यह इस बात संदेश भी है कि भारत फिर से विश्व गुरु की अवधारणा को साकार करेगा।[/box]

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री पर्यटन, सिंचाई,
धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!