Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

इस वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर किया गया 500436 पौधों का रोपण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज एमडीडीए सिटी पार्क में किया वृक्षारोपण।
  • विकासनगर, सहसपुर, रायपुर तथा मसूरी वन प्रभाग में कुल चार स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफी व वीडियो कवरेज किया गया।
  • जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज एमडीडीए सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सांस्कृतिक धरोहर एवं सम्पन्नता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रमों में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा वृक्षारोपण के साथ संरक्षण पर विशेष जोर देना होगा। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि शिष्टाचार भेंट आदि के समय बुके के स्थान पर पौधे ही भेंट दिये जाने चाहिए। निरन्तर वृक्षारोपण से लुप्तप्राय जल श्रोतों का भी सम्वर्द्धन होगा।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ० हरक सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संन्तुलन के साथ संतुलित विकास यह हम सब की जिम्मेदारी है, इस अवसर पर जनपद के वन प्रभागों, विकासखण्डों एवं नगरीय निकायों द्वारा विभिन्न प्रकार के फल पौध एवं वन प्रजातियों के 500436 पौधों का रोपण किया गया। यह रोपण पूर्वान्ह 11ः30 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक सम्पन्न किया गया तथा इसका सजीव प्रसारण मुख्यमंत्री के समक्ष सिटी पार्क में किया।

विकासनगर, सहसपुर, रायपुर तथा मसूरी वन प्रभाग में कुल चार स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफी व वीडियो कवरेज किया गया। यह भी ज्ञातव्य है कि विगत वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में 353000 पौधों का रोपण किया गया था। इस वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर 500436 पौधों का रोपण किया गया।

आज रोपे गये पौधों की व्यवस्था सभी विभागों द्वारा अपने विभागीय बजट से की गयी जबकि नगर निकायों के लिए 15000 पोधों की व्यवस्था एमडीडीए द्वारा की गयी।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया।

जनपद में कुल 500436 पौधे रोपित किये गये, जिनमें जौनसार क्षेत्र के विकासखण्ड चकराता में 60500, कालसी में 54500, चकराता वन प्रभाग में 55021, कालसी वन प्रभाग में 35000, पौधें रोपित किये गये। जनपद के पछवादून क्षेत्र में विकासखण्ड विकासनगर में 38000, विकासखण्ड सहसपुर में 37000, नगर पालिका परिषद क्षेत्र विकासनगर में 1500, नगर पालिका क्षेत्र हरर्बर्टपुर में 1000 पौधे रोपित किये गये।

जनपद के देहरादून क्षेत्र में नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत 5030, नगर पालिका मसूरी क्षेत्र में 1000, मसूरी वन प्रभाग में 55000, देहरादून वन प्रभाग में 70000 पौधे रोपित किये गये। इसी प्रकार जनपद के परवादून क्षेत्र में नगर पालिका डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत में 2000, विकासखण्ड डोईवाला में 12565, नगर निगम ऋषिकेश में 2420, विकासखण्ड रायपुर में 13000 तथा जनपद के विभिन्न जोन में मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय द्वारा अपने विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से 56900 पौधे रोपित किये गये।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष एमडीडीए/महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चैहान तथा मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!