Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

सुखद खबर : उत्तराखण्ड को आज मै० सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया से कोविड-19 वैक्सीन की 1,13,000 डोज प्राप्त हुई

[highlight]उत्तराखंड में 16 जनवरी से शुरू होगा कोविड-19 टीकाकरण। [/highlight]

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ जनवरी २०२१, बुधवार, देहरादून, (जि.सू.का.)। उत्तराखण्ड में 16 जनवरी 2021 से आरम्भ होने वाले कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान के बारे में स्वास्थ्य सचिव श्री अमित नेगी द्वारा सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में प्रेसवार्ता की गई। स्वास्थ्य सचिव श्री अमित नेगी द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

[box type=”shadow” ][/box]

उत्तराखण्ड को मै० सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया से कोविड वैक्सीन की 1,13,000 डोज आज प्राप्त हो गई हैं।

[box type=”shadow” ]कोविड-19 वैक्सीन आज मुम्बई एयरपोर्ट से दोपहर 12ः15 बजे स्पाईस जैट की फ्लाईट संख्या – SG779 पर रखी गई और यह वैक्सीन देहरादून एयरपोर्ट पर 2ः45 बजे पहुँची। एयरपोर्ट से वैक्सीन को निर्धारित कोल्ड चेन प्रणाली के अन्तर्गत देहरादून स्थित राज्य केन्द्रीय औषधि भण्डार गृह में लाया गया है, जहाँ पर इसे वॉक-इन-कूलर में सुरक्षित रखा गया है ।

  • केन्द्रीय औषधि भण्डार से वैक्सीन का वितरण निर्धारित मात्रा के अनुसार सभी जिला एवं रिजनल वैक्सीन भण्डार गृहों को आज सायं तक कर दिया जायेगा और वैक्सीन कल प्रातः तक सभी जनपदों के वैक्सीन भण्डारगृह में पहुँच जायेगी। राज्य के दूरस्थ जनपदों में वैक्सीन कल दोपहर तक पहुँच पायेगी।
  • उत्तराखण्ड को प्राप्त 1,13,000 डोज के सापेक्ष 1,640 डोज केन्द्रीय स्वास्थ्य ईकाईयों के हैल्थ केयर वर्कर, 3,450 आर्मड फोर्स मेडिकल सर्विसेस तथा 1,07,530 डोज राज्य के सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं के हैल्थ केयर वर्कर्स के लिए उपलब्ध की जा रही है। इस प्रकार 1,12,620 वैक्सीन डोज का वितरण आज कर दिया जायेगा।
  • वैक्सीन को प्राप्त करने के लिए सभी जनपदों की वैक्सीन वाहन राज्य मुख्यालय में पहुँच चुकी है तथा वैक्सीन की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक वैक्सीन वाहन के साथ एक-एक पुलिस स्कॉर्ट वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।
  • वैक्सीन के साथ-साथ प्रत्येक डोज के लिए उतनी ही मात्रा में ऑटो डिस्पोजेबल सिरिंज (Auto Disposable Syringes) भी उपलब्ध कराई जा रही है।
  • वैक्सीनेशन हेतु प्रत्येक लाभार्थी को एक वैक्सीनेशन कार्ड दिया जायेगा जिसकी आपूर्ति भी वैक्सीन के साथ की जा रही है।
  • वैक्सीन की अगली खेप शीघ्र ही राज्य को मिलने की सम्भावना है।[/box]

चरणबद्ध तौर पर किया जायेगा वैक्सीनेशन

16 जनवरी 2021 से हैल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन दी जायेगी, जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य संस्थान, मिलिट्री अस्पताल एवं राज्य के सरकारी तथा निजी स्वास्थ्य ईकाईयों पर तैनात समस्त हैल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!