Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
खेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

टोक्यो ओलिंपिक के दूसरे दिन मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

  • 49 किलोग्राम भार वर्ग की महिला वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने किया कमाल
  • मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतते ही खुशी से झूमा देश।

[highlight]“भारत के झंडे को आप पर गर्व है मीरा”, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। देश मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतते ही खुशी से झूम उठा। मीराबाई चानू ने यह कमाल 49 किलोग्राम भार वर्ग की महिला वेटलिफ्टिंग में किया है। स्नैच राउंड में मीराबाई चानू सभी महिला वेटलिफ्टर्स के बीच दूसरे नंबर पर रहीं। मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतते ही खुशी से झूमा देश, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई।

टोक्यो ओलिंपिक के दूसरे दिन मीराबाई चानू ने भारत को पहला पदक दिलाया है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग कैटगरी में यह सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मीराबाई स्नैच और क्लीन एंड जर्क राउंड मिलाकर कुल 202 किलो वजन उठाकर पदक पक्का किया. मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।”

[highlight]प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई[/highlight]

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “इससे सुखद शुरुआत नहीं हो सकती, मीराबाई चानू का शानदार प्रदर्शन। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।

[highlight]“भारत के झंडे को आप पर गर्व है मीरा”[/highlight]

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा, पहले दिन भारत का पहला पदक, महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन में रजत जीता। भारत के झंडे को आप पर गर्व है मीरा।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”35 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाने के लिए पीएम मोदी और पूरे देश की ओर से मैं मीराबाई चानू को बधाई देता हूँ। पहला दिन, पहला पदक, एक रजत पदक, आपने देश को गौरवान्वित किया।” उन्होंने कहा कि हम आपके बहुत आभारी हैं और आप टोक्यो ओलिंपिक में पूरे भारत, हमारे भारतीय दल को प्रेरित करती हैं और मुझे यकीन है कि जिस तरह से आपने पहले दिन की शुरुआत की, अन्य एथलीट इसका पालन करेंगे और वह भी भारत को गौरवान्वित करने वाले हैं।

[highlight]“आपने आज देश को गौरवान्वित किया है”[/highlight]

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “क्या दिन है, भारत के लिए क्या जीत है, मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में ओपन की पदक की टैली, आपने आज देश को गौरवान्वित किया है।

[highlight]“हमें अपने देश की बेटी पर गर्व”[/highlight]
केंद्रीय कानून और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “पहले दिन पदक जीतना बहुत खास होता है, क्योंकि यह टोन सेट करता है। हम मीराबाई चानू को बधाई देना चाहते हैं, उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने का वादा किया था। यह बहुत बड़ा सम्मान है और हमें अपने देश की बेटी पर गर्व है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!