Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

आज है हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (काका) का जन्मदिन, जानिए काका से जुड़ी कुछ खास बातें

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2020, मंगलवार। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहले सुपरस्टार के नाम से जाने जाने वाले राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड में राजेश खन्ना को प्यार से ‘काका’ के नाम से बुलाया जाता है। राजेश खन्ना ने हिन्दी फिल्म जगत में कई ऐसी फिल्में कीं जो आज भी दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। राजेश खन्ना ने साल 1969 से 1971 तक लगातार 15 सुपरहिट फिल्में की थीं। राजेश खन्ना ने ‘आराधना’, ‘दो रास्ते’, ‘खामोशी’, ‘सच्चा झूठा’, ‘गुड्डी’, ‘कटी पतंग’, ‘सफर’, ‘दाग’, ‘अमर प्रेम’, ‘प्रेम नगर’, ‘नमक हराम’, ‘रोटी’, ‘सौतन’, ‘अवतार’ जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और फिर राजनीति में भी हाथ आज़माया।

साल 2012 में लंबे समय से बीमार चल रहे हिन्दी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना उर्फ काका का 18 जुलाई को उनके बंगले आशीर्वाद में देहांत हो गया।

[box type=”shadow” ]सुपरस्टार राजेश खन्ना जुड़ी कुछ खास बातें

  • राजेश खन्ना का जन्म 1942 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ था।
  • राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था, और उनके अंकल के.के तलवार ने फिल्मों में आने से पहले उनका नाम जतिन से बदलकर राजेश किया था। इंडस्ट्री में प्यार से लोग राजेश खन्ना को ‘काका’ के नाम से बुलाते थे।
  • परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट होने के बाद राजेश खन्ना मुंबई गिरगांव चौपाटी पर रहते थे और वहीं से उन्होंने आपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। राजेश खन्ना के सहपाठी रवि कपूर (अभिनेता जीतेन्द्र) हुआ करते थे।
  • राजेश खन्ना ने उस वक्त की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। आपको बता दें कि राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना और इत्तेफाक़ देखिए कि उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का जन्म भी 29 दिसंबर को हुआ।
  • स्कूल के दौरान ही राजेश खन्ना का झुकाव थिएटर की तरफ था। जिसके बाद उन्होंने कई सारे नाटकों में भाग लिया, और इनाम जीते। 60 के दशक की शुरुआत में राजेश खन्ना पहले ऐसे न्यूकमर थे जो अपनी एम.जी स्पोर्ट्स कार से ऑडिशन देने जाते थे।
  • राजेश खन्ना को फिल्म ‘आराधना’, ‘इत्तेफाक’, ‘बहारों के सपने’ और ‘औरत’ की वजह से काफी पहचान मिली। इसी कारण अभिनेत्री वहीदा रहमान ने डायरेक्टर असित सेन को उनकी फिल्म ‘खामोशी’ के लिए ‘राजेश खन्ना’ का नाम सुझाया था।
  • राजेश उस जमाने में अपने दोस्त रवि कपूर (जितेन्द्र) को फिल्मों में ऑडिशन के दांव पेंच बताया करते थे।
  • टैलेंट कॉन्टेस्ट के जरिए फाइनलिस्ट बनने के बाद राजेश खन्ना ने अपनी पहली फिल्म ‘आखिरी खत’ की, जिसे चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को 40वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से भेजा गया था।
  • फिल्म ‘आराधना’ के बाद राजेश खन्ना को पहला सुपरस्टार घोषित कर दिया गया। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने शर्मीला टैगोर और फरीदा जलाल के साथ बेहतरीन काम किया था।
  • राजेश खन्ना को साल 2013 में भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फिल्मों के अलावा उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और कांग्रेस पार्टी से सांसद बने और लोकसभा भी पहुंचे।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!