Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

आज गुमनाम हैं सनी देओल की ये हीरोइन

Now & Then: आज गुमनाम हैं सनी देओल की ये हीरोइन, 17 साल की उम्र में बन गई थीं Miss India

नई दिल्ली, मीनाक्षी शेषाद्री फिल्म ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘हीरो’ में अपने बेहतरीन किरदार के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक में इन शानदार फिल्मों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस को शायद अब कम लोग ही याद करता हैं। लेकिन, एक दौर था जब उनकी गिनती टॉप की अभिनेत्रियों में होती थी। क्या आप जानते हैं मीनाक्षी जब 17 साल की थी तभी वह मिस इंडिया चुनी गयीं थीं, तब वो शशिकला शेषाद्री के नाम से जानी जाती थीं। अभिनेत्री मीनाक्षी की पुरानी और अभी की तस्वीरों को अगर देखेंगे तो उन्हें पहचानना इतना आसान नहीं होगा। इस खबर में कुछ तस्वीरें देखने के साथ पढ़िए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

मीनाक्षी की सनी देओल, ऋषि कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ हिट फिल्में दी हैं। बताया जाता है कि मिस इंडिया बनने के बाद अखबार में उनकी फोटो छपी और जब उस तस्वीर पर मनोज कुमार की नज़र पड़ी तभी उन्होंने तय कर लिया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘पेंटर बाबू’ की हीरोइन वही होंगी और बिना स्क्रीन टेस्ट के मीनाक्षी को इस फिल्म में साइन कर लिया गया। बस एक अड़चन थी शशिकला का नाम, क्योंकि इस नाम की एक हीरोइन पहले से थीं। तब तय किया गया था कि इस शशिकला को बॉलीवुड की दुनिया मीनाक्षी शेषाद्री के नाम से जानेगी।

लेकिन ‘पेंटर बाबू’ बुरी तरह फ्लॉप रही और इस बात से मीनाक्षी का हिंदी फिल्मों से मोहभंग भी हो गया। वो बॉलीवुड छोड़ने का मन बना चुकी थीं, लेकिन तभी शोमैन सुभाष घई अपनी फ़िल्म ‘हीरो’ के लिए हीरोईन की तलाश में जुटे थे और उनकी ये तलाश मीनाक्षी पर आकर ठहर गई। इस रोल के लिए मीनाक्षी तैयार नहीं थीं। लेकिन, सुभाष घई ने उनसे काफी रिक्वेस्ट की और बड़ी मिन्नतों के बाद मीनाक्षी फिल्म में काम करने को राजी हुईं और फिर रचा गया रुपहले परदे पर फ़िल्म ‘हीरो’ का ऐतिहासिक अफसाना। बहरहाल देखिए मीनाक्षी की लेटेस्ट तस्वीर।

बता दें कि साल 1983 में रिलीज हुई ‘हीरो’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। मीनाक्षी शेषाद्री रातों-रात स्टार बन गई थीं।जल्द ही मीनाक्षी अमिताभ के साथ काम करने लगीं थीं। 80 के दशक में श्रीदेवी के स्टारडम को टक्कर देने वाली मीनाक्षी अकेली हीरोइन थी। आज मीनाक्षी ऐसी दिखती हैं। देखिए उनकी लेटेस्ट तस्वीर।

मीनाक्षी का जन्म झारखंड की एक तमिलियन फैमिली में 16 नवंबर, 1963 में हुआ। मीनाक्षी शेषाद्री ट्रेंड डांसर भी हैं। उन्होंने इंडियन क्लासिकल डांस के कई फार्म सीखे हैं। मीनाक्षी ने चार भारतीय डांस फार्म भरतनाट्यम, कुचीपुडी़, कथक और ओड़िसी नृत्य जानती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!