Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया, जनपद में आज 74 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 नवंबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाये जाए तथा इनकी नियमित समीक्षा भी की जाए। उन्होनें सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी सर्विलांस कराने एवं स्वास्थ्य टीम से समन्वय करते हुए सैम्पलिंग भी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन के मध्यनजर अब बाजारों, सार्वजनिक परिवहन, पर्यटन स्थलों में भीड़ बढ़ रही है ऐसे में विशेष सतर्कता बरतते हुए मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का के मानकों का पालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनमानस से अपेक्षा की है कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क, फेशकवर, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नियिमत सेनिटाइजर, स्वच्छता उपाय अपनायें तथा अन्य को भी इसके उपयोग हेतु जागरूक करें।

जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन स्थलों, पार्कों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में साफ-सफाई के साथ ही कोविड-19 संक्रमण में सावधानी ही बचाव है सम्बन्धी पोस्टर बैनर लगाते हुए जनमानस एवं आने वाले पर्यटकों में जागरूकता लाई जाय और कीटनाशक दवा, फाॅगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइट आदि का नियमित छिड़काव भी करायें। उन्होंने होटल व्यवसायियों, अन्य लघु व्यवसायियों, स्वयं सेवी संगठनों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु केन्द्र एवं राज्य सकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए संक्रमण की रोकथाम में प्रशासन को सहयोग करें।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 74 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 17452 हो गयी है, जिनमें कुल 16086 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 605 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 1956 सैम्पल भेजे गये।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 213 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 577 व्यक्तियों के चालान किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!