Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद देहरादून में आज कोरोना वायरस संक्रमण 554 मामले आये सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, देहरादून।(जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मण्डियों होटल, गैस्ट हाउस, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने, अनिवार्यतः मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने के साथ ही समय-समय पर वस्तुस्थिति का जायजा लेने तथा प्रभावी सर्विलांस कराने एवं सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही विभिन्न स्टेक होल्डर्स, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, व्यापारियों के साथ निरन्तर सवांद बनाते हुए जनमानस को कोविड-19 संक्रमण के प्रति जागरूक किया जाए तथा उनके यहाँ कार्यरत कार्मिकों एवं अधिष्ठानों/दुकानों पर आने वाले आगन्तुकों को मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने हेतु सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सरकारी भवनों, दीवारों पर कोरोना वायरस के बचाव सम्बन्धी स्लोगन, पेन्टिंग लगवाने एवं विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाए तथा व्यापारिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं बाजारों में अनिवार्यतः सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन एवं मास्क का उपयोग करवायें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया किया कि पुलिस के समन्वय से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, में मास्क का उपयोग न करने वाले तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन ना करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग कारगर तरीका है, जिसका पालन सभी को अनिवार्यतः करना है, तथा उन्होंने 45 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों केा कोविड-19 टीकाकरण में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रति जागरूक रहें, शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सैम्पलिंग बढ़ाने, कन्टेन्मेंट जोन में कड़ी निगरानी करने, चिकित्सालयों में बैड बढ़ाने के साथ ही टीकाकरण कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत 446-ए खुड़बुड़ा मौहल्ला कांवली रोड एवं वैल्हमगल्र्स स्कूल, डालनवाला, सर्कुलर रोड में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त दोनों क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 554 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 35258 हो गयी है, जिनमें कुल 30566 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 3240 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 6642 सैम्पल भेजे गये। आज जनपद में मास्क का उपयोग न करने एवं सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने पर 817 व्यक्तियों के चालान किए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!