Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में आज फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसंबर 2021, गुरुवार, देहरादून। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई इलाकों में बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की आसार हैं।

पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम के बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। हालांकि, सुबह और शाम को ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों में पाला आमजन की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। वहीं हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने लगा है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राजस्थान और हरियाणा की ओर से चक्रवाती हवा के साथ ही अरब सागर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच गया है। इससे अगले तीन दिन उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!