Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हाईकोर्ट तीन अहम मामलों (जनहित याचिकाओं) में आज करेगा सुनवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार। आज हाईकोर्ट तीन अहम मामलों में सुनवाई करेगा।

  • रोडवेज कर्मचारियों की याचिका पर सुनवाई आज।
  • फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति पाए करीब साढ़े तीन हजार शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई।
  • खटीमा अतिक्रमण मामले में सुनवाई आज।

हाइकोर्ट रोडवेज कर्मचारी यूनियन की तरफ से दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई करेगा। कोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को चार सप्ताह के भीतर 27.3 करोड़ रूपये उत्तराखड रोडवेज को भुगतान करने का आदेश दे चुका है। कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से पूछा था कि रोडवेज का 78.68 करोड़ रूपये का भुगतान अब तक क्यों नहीं किया गया। रोडवेज कर्मचारी यूनियन की तरफ से पूर्व में जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें कहा गया है कि सरकार उनको निगम द्वारा समय पर वेतन व अन्य भत्ते नहीं दिये रहे हैं और न ही उत्तर प्रदेश सरकार से पुराना पैसा वापस ले पा रही है।

हाइकोर्ट फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति पाए करीब साढ़े तीन हजार शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई करेगा। कोर्ट के आदेश के अनुसार आज राज्य सरकार को अभी तक जांच किए गए शिक्षकों की डिग्रियों को पेश करना है। सरकार साफ कर चुकी है अभी तक करीब 13 सौ शिक्षकों के डिग्रियों की जांच कर ली गई है तथा अन्य शिक्षकों की डिग्रियों की जांच करने के लिए छः माह की जरूरत है।

विदित रहे कि स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि राज्य के प्राइमरी व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करीब साढ़े तीन हजार अध्यापक जाली प्रमाण पत्रों के आधार पर फर्जी तरीके से नियुक्त किए गए हैं जिनमें से कुछ अध्यापकों की एसआईटी जांच की गई, जिनमें कुछ नाम भी सामने आये लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण इनको क्लीन चिट दे दी गयी और ये अब भी कार्यरत हैं।

हाईकोर्ट में खटीमा में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!