Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

दसलक्षण धर्म के सातवें दिन आज जैन समाज ने की उत्तम तप धर्म पर पूजा-अर्चना

शाम 7.00 बजे सभी जैन मंदिरों में श्री जी की महाआरती की गयी।

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 25 सितम्बर 2023, देहरादून। आज दसलक्षण धर्म के सातवें दिन उत्तम तप धर्म पर श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन स्थित जैन मंदिर जी में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक एवं शान्तिधारा करने का सौभाग्य जानेश्वर दस जैन, अंकित जैन को एवं पाण्डुकशिला पर भगवान का प्रथम कलश एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य एस.पी. जैन, ऋषि जैन को प्राप्त हुआ।

उत्तम तप धर्म पर पूज्य माताजी ने प्रवचन हुए कहा कि समस्त पर द्रव्यों की इच्छाओं का निरोध होना उत्तम तप धर्म है।

शाम 7.00 बजे सभी जैन मंदिरों में श्री जी की महाआरती की गयी। इसके पश्चात पूज्य आर्यिका आनंदमति माताजी एवं पूज्य क्षुल्लकरत्न समर्पण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव जैन का उत्सव समिति द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात राजीव जैन के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

दस लक्षण महापर्व पर सांध्यकालीन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिनवाणी जाग्रति मंच द्वारा धार्मिक वेश-भूषा (फैंसी ड्रेस) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने पुजारन, ग्वाला, पद्मावती, क्षुल्लक जी, मैना सुंदरी इत्यादि की वेशभूषा मे प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जज के रूप मे श्रीमती वीना जैन सुभाष रोड, श्रीमती ममलेश जैन आनंद चौक एवं श्रीमती पूर्णिमा जैन माजरा उपस्थित रही। उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम की तीनोन जज का सम्मान माला, पटका पहनाकर किया गया।

धार्मिक वेश भूषा में प्रथम, दितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चे :

प्रथम ग्रुप

प्रथम :आराध्या जैन
दितीय : आराध्या जैन
तृतीय : आरव जैन

द्वितीय ग्रुप

प्रथम : नव्या जैन
दितीय : आदित्य जैन
तृतीय : प्रांजल जैन

तृतीय ग्रुप

प्रथम : रिया जैन
दितीय : रिया जैन
तृतीय : शिवानी जैन

कार्यक्रम में जिनवाणी मीडिया संयोजक मधु जैन, जाग्रति मंच की अध्यक्षा श्रीमति मोनिका जैन, मंत्री श्रीमती प्रीती जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमति शेफाली जैन, संयोजिका श्रीमति सुनैना जैन, जुली जैन, समता जैन, उत्सव समिति संयोजक मुकेश जैन, संदीप जैन, पंकज जैन, अजित जैन, आदि बड़ी संख्या में समाज के महानुभाव उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!