Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
शैक्षिक गतिविधियाँ

गेट परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि आज, इस वेबसाइट पर करे रजिस्ट्रेशन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (Indian Institute of Science, IISc Bangalore) की ओर से आयोजित हो रही गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। आज, 12 अक्टूबर, 2023 को एग्जाम के लिए चल रही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा। इसलिए, जिन कैंडिडेट्स को अप्लाई करना है, वे अब देर न करें और फटाफट एप्लीकेशन फॉर्म भर दें, क्योंकि के आज के बाद उन्हें आवेदन पत्र भरने के लिए लेट फीस का भुगतान करना होगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट https://gate2024.iisc.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।

जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 थी जिसे बाद में 5 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद एक और मौका देते हुए फिर 12 अक्टूबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा के लिए आज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को लेट फीस के साथ अप्लाई करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को 20 अक्टूबर, 2023 तक का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 7 नवंबर, 2023 से 11 नवंबर, 2023 तक आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, GATE 2024 के लिए आवेदन करने के लिए लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। अब आवश्यक जानकारी प्रदान करके ऑनलाइन पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। अब संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें और दिए गए भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। अब सभी आवश्यक चरण पूरे करने के बाद एक बार आवेदन पत्र को क्रास चेक करें। इसके बाद, कंफर्म बटन पर एंटर करके फॉर्म सबमिट कर दें। अब आप चाहें तो उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!