Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

क्रिकेट जगत के लिए आज का दिन काफी दुखद, हुआ था क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज का निधन

जिस तरह 24 फरवरी क्रिकेट जगत में तीन दोहरे शतकों के लिए जाना जाता है। उसी तरह 25 फरवरी क्रिकेट जगत के लिए बड़ा दुखद रहा है। दरअसल, आज ही के दिन यानी 25 फरवरी को क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ था, जिस पर पूरा क्रिकेट जगत रो पड़ा था।

करीब 20 साल पहले 25 फरवरी 2001 को दुनिया के एक महान और आक्रामक बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। 27 अगस्त 1908 को ऑस्ट्रेलिया में जन्मे डोनाल्ड ब्रैडमैन ने दुनिया के लिए क्रिकेट की परिभाषा बदल दी थी। हर मैच में आतिशी बल्लेबाजी कर रन बटोरना उनकी खूबियों में शामिल था। यही कारण है कि उनकी बल्लेबाजी आज भी मिसाल हैं।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, दिसंबर 2000 में सर डॉन ब्रैडमैन को निमोनिया हुआ था। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती गया था। अस्पताल से वे घर तो आ गए थे, लेकिन उम्र के कारण उनके शरीर ने जवाब दे दिया था और इस तरह 25 फरवरी का दिन क्रिकेट जगत के लिए शोक में बदल गया। खासकर ऑस्ट्रेलिया के लिए। बाद में सभी क्रिकेटरों ने मिलकर उनको ट्रिब्यूट भी किया।

जब सचिन से की मुलाकात

डॉन ब्रैडमैन ने जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की थी। अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर ब्रैडमैन ने दो दिग्ग्ज क्रिकेटरों से मुलाकात की, जिसमें एक सचिन तेंदुलकर थे और दूसरे उन्हीं के हमवतन खिलाड़ी शेन वार्न। आपको बता दें, सर डॉन ब्रैडमैन दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका टेस्ट औसत 99 से ऊपर का रहा है।

सर डॉन ब्रैडमैन ने साल 1928 से 1948 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कुल 52 टेस्ट मैच खेले, जिनकी 80 पारियों में उन्होंने 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 दोहरे शतक, 29 शतक और 13 अर्धशतक जड़े थे। डॉन ब्रैडमैन का उच्चतम स्कोर 334 रन था। ये आज भी रिकॉर्ड है कि कोई भी बल्लेबाज इतने औसत से रन नहीं बना पाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!