Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

आज फिर से विपक्ष ने उठाया पेगासस मामला, सदन एक घंटे के लिए स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। संंसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही की शुरुआत से पहले सोमवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांंजलि दी गई। इसके तुरंत बाद राज्यसभा में आज फिर से विपक्ष ने पेगासस मुद्दा उठाया और सदन तुरंत एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं लोकसभा भी दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है।

बता दें कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत ही हंगामे के साथ हुई और उसके बाद से कार्यवाही बाधित ही रही है। पिछले हफ्ते पेगासस जासूसी कांड और कृषि कानून विरोधी आंदोलन सहित अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी हंगामे के कारण संसद चल नही सकी। केवल राज्यसभा में सिर्फ एक दिन कुछ घंटों के लिए बहस हुई। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हुआ है और 13 अगस्त को समाप्त होगा।

  • नई शिक्षा नीति को लेकर प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, ‘इस नीति में शोध और अनुसंधान पर पांच साल में 50,000 करोड़ रुपयेे खर्च करने की योजना पर सरकार काम कर रही है।’
  • लोकसभा में सभी सांसदों ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू बधाई दी गई।
  • कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यसभा में विपक्ष ने पेगासस मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण सदन एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।
  • कृषि कानूनों को लेकर विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार को नए कृषि क़ानूनों को वापस लेना पड़ेगा। ये क़ानून 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं। ये किसानों के फायदे के लिए नहीं हैं। ये काले क़ानून हैं। मैं किसानों के संदेश को संसद तक लेकर आया हूं।’
  • DMK सांसद तिरुची शिवा ने पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा की मांग के साथ कार्यवाही निरस्त करने के प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
  • राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं ने सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे के संसद स्थित कार्यालय में बैठक की बैठक में सदन में उठाए गए मुद्दों की  रणनीति पर चर्चा की गई।
  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और  मनिकम टैगोर ने कथित सरकार द्वारा पेगासस स्पाइवेयर के इस्तेमाल केे मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

विधेयक : लोकसभा में आज विचार तथा पारित किए जाने वाले

  • फेक्टरी विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020
  • राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंध संस्थान विधेयक, 2021

संसद की कार्यवाही में शेष 14 दिनों में कई मुद्दों पर चर्चा का लक्ष्य है। इस सप्ताह फैक्टरिंग रेगुलेशन बिल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट बिलों पर लोकसभा की मंजूरी की जरूरत है जो पिछले सप्ताह पेगासस जासूसी प्रकरण, ईंधन की कीमतों में वृद्धि और कृषि कानूनों पर हंगामे के कारण पारित नहीं हो सका।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!