Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून में भिक्षावृत्ति रोकने हेतु जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स समिति एवं संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने भिक्षावृत्ति करने व करवाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के भी निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई 2022, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु कड़े कदम उठाने के निर्देश टास्क फोर्स समिति एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शहर में भिक्षावृत्ति करने एवं करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें खासकर जो महिलायें बच्चों को गोद में लेकर भिक्षावृत्ति कर रही हैं उन पर विशेष नजर रखते हुए कार्रवाई करने तथा बच्चों को चाइल्ड केयर होम में रखने को कहा। साथ ही भिक्षावृत्ति करने वालों पर जे जे एक्ट में कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जो भिक्षावृत्ति के मुख्य स्थल हैं, उनको चिन्हित करते हुए नियमित रूप से प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति को एक अपराधिक दृष्टिकोण से देखते हैं। भिक्षावृत्ति करने व करवाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जनमानस को भिक्षा न देने हेतु जागरूक करने के लिए मुख्य स्थानों पर पोस्टर बैनर चस्पा करने, नगर निगम के कूड़ा कलेक्शन वाहनों से इसके लिए जागरूकता संदेश चलाए जाए, भिक्षावृत्ति करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा इस कार्य में स्थानीय अभिसूचना इकाई की भी मदद ली जाए। उन्होंने समिति के सदस्यों को संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए प्रभावी योजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि अन्य राज्यों के लोग जो भिक्षावृत्ति करते हुए पाए जाते हैं उनका पूर्ण पता लेते हुए उनको अपने मूल राज्य एवं जनपद में भेजे जाने की व्यवस्था बनाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर भिक्षावृत्ति करते हुए पाए जाने वाले बच्चों को चाइल्ड केयर होम में रखा जाए। कहा कि बार-बार भिक्षावृत्ति करते हुए पकड़े जाने वाले लोगों पर जे जे एक्ट में निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप सख्त कार्यवाही करते अमल में लाई जाए। साथ ही निर्देश दिए कि बार-बार भिक्षावृत्ति करते पाए जाने वालों को जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि समिति को भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम की शिकायत पर नियमित छापेमारी अभियान चालाये जाने तथा जो लोग इस प्रकार के क्रियाक्लाप में लिप्त है पर भी सख्त कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपेक्षा की है कि सड़क, चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों के बाहर भिक्षावृत्ति करने वालों को भिक्षा न दी जाए, ऐसा करने से भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति पर रोक लगने में मदद मिलेगी।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० सी.एस. रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, ए.एल सी श्रम विभाग ऋषिकेश के.के. गुप्ता, ए.एल.सी. देहरादून एस.सी.आर्य, अध्यक्ष मैक संस्था जहाँगीर आलम, सहायक श्रम आयुक्त रितिक शर्मा, राज्य समन्वयक बचपन बचाव आन्दोलन सुरेश उनियाल, केन्द्रीय समन्वयक चाइल्ड लाईन दीपिका पंवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!