Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्ड

विधानसभा में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच के लिए समिति ने दूसरे दिन भी विधानसभा में सात घंटे तक अभिलेख खंगाले

देहरादून : विधानसभा में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी के प्रकरण की जांच के लिए गठित विशेषज्ञ जांच समिति ने दूसरे दिन सोमवार को भी विधानसभा में सात घंटे तक अभिलेख खंगाले।

समिति ने शनिवार को सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल के सील किए गए कक्ष को खुलवाकर वहां से कुछ पत्रावलियां कब्जे में लीं। बताते हैं कि प्रथम चरण में वर्ष 2012 से 2021 तक विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों की पत्रावलियों की जांच की जा रही है।

समिति को माहभर के भीतर सौंपनी है अपनी जांच रिपोर्ट

विधानसभा में वर्ष 2021 में हुई 72 भर्तियों के मामले के तूल पकड़ने के बाद वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शनिवार को इस प्रकरण की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की। जांच के मद्देनजर सचिव विधानसभा को अग्रिम आदेशों तक छुट्टी पर भेज दिया था।

सेवानिवृत्त आइएएस डीके कोटिया की अध्यक्षता वाली समिति में सेवानिवृत्त आइएएस सुरेंद्र सिंह रावत व अवनेंद्र सिंह नयाल सदस्य हैं। तीनों ही कार्मिक मामलों के विशेषज्ञ हैं। समिति को माहभर के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी है। जांच भी दो चरणों में होनी है। उसे यह देखना है कि नियुक्तियों में नियम-कानूनों का पालन हुआ है अथवा नहीं।

इस सबको देखते हुए समिति ने बिना समय गंवाए रविवार से ही जांच शुरू कर दी। समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया व सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत सोमवार को भी सुबह लगभग साढ़े 10 बजे विधानसभा सचिवालय स्थित कमेटी रूम में पहुंचे और रविवार को एकत्र की गई पत्रावलियों का अध्ययन किया।

लगभग दो घंटे बाद समिति के अध्यक्ष व सदस्य की उपस्थिति में सचिव विधानसभा के कक्ष की सील खुलवाई गई। वहां से समिति ने कुछ फाइलें कब्जें में ली और फिर इस कक्ष को बंद करा दिया गया।

शाम को विशेषज्ञ समिति के तीसरे सदस्य अवनेंद्र सिंह नयाल भी विधानसभा पहुंचकर जांच कार्य में शामिल हो गए।शाम साढ़े पांच बजे समिति के अध्यक्ष व सदस्य विधानसभा से निकले।

बताते हैं कि समिति ने प्रथम चरण में विधानसभा की सेवा नियमावली-2011 लागू होने के बाद वर्ष 2012 से 2021 तक की नियुक्तियों से संबंधित पत्रावलियों का अध्ययन शुरू किया है। इसके पूर्ण होने के बाद राज्य गठन से लेकर वर्ष 2011 तक की नियुक्तियों की पड़ताल की जाएगी। तब उत्तर प्रदेश की नियमावली के अंतर्गत नियुक्तियां की गई थीं।

सचिव के उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे पंत

भर्ती प्रकरण की जांच के मद्देनजर लंबे अवकाश पर भेजे गए सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल की अवकाश की अवधि में उनके उत्तरदायित्वों के साथ-साथ विधानसभा के नैतिक कार्यो का कार्यभार अग्रिम आदेशों तक उपसचिव (लेखा) हेमचंद्र पंत को सौंपा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष के आदेशों के क्रम में यह व्यवस्था की गई है। इस अवधि में पंत किसी भी प्रकार का नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे। साथ ही वित्त संबंधी निर्णय विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति प्राप्त कर ही संपादित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!