Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
सम्पादकीय

सोशल मीडिया कंपनियों पर सख्ती करने का वक्त

साभार : नितिन कुमार
आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023, देहरादून। सोशल मीडिया कंपनियों की गड़बड़िय़ों को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं। केंद्रीय सूचना तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने साफ कहा है कि अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से होने वाले फायदों पर नजर थी, लेकिन अब सोशल मीडिया कंपनियों की गड़बड़िय़ों पर लगाम कसने का वक्त आ गया है। मंत्री का कहना है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म को आइटी एक्ट के तहत एक हद तक जो सुरक्षा मिली हुई है उसकी समीक्षा की जा रही है।

दूसरी ओर, सोशल मीडिया कंपनियाँ शिकायतों के निपटारे के प्रति एक तरह से बेपरवाह नजर आ रही हैं। कुछ तो सरकार के नोटिस का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझतीं। कुछ सिर्फ खानापूर्ति वाले जवाब देकर इतिश्री समझ लेती हैं। बाल यौन शोषण से संबंधित कंटेंट, भ्रामक सूचनायें, उकसाने वाली सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देर्शों का पालन भी पूरी तरह नहीं किया जा रहा है। न सिर्फ देश में, बल्कि दुनियाभर में लगातार चिंता व्यक्त की जा रही है कि सोशल मीडिया कंपनियाँ अपने मुनाफे के लिए बच्चों के अपरिपक्व दिमाग का दोहन कर रही हैं। जानबूझकर ऐसे कंटेंट डाले जा रहे हैं जिनके प्रति बच्चों-किशोरों में एक तरह का नशा (एडिक्शन) पैदा होता है और वे बार-बार उसी तरह के कंटेंट पर जाते हैं।

अमरीका के 41 राज्यों में मेटा पर मुकदमा चल रहा है। अभी हाल ही में अमरीका के 33 राज्य, जिनमें न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया भी शामिल हैं, के एटॉर्नी जनरल ने मेटा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि वह जानबूझकर भ्रामक और खतरनाक सूचनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर रही है, जिससे किशोर और युवा उसके लती और बीमार हो रहे हैं। अमरीका और यूरोप के कई देश पहले ही सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ भृकुटि टेढ़ी कर चुके हैं। हमारे यहां इस मामले में सरकार का रवैया लचर ही रहा है। इतना जरूर है कि अब प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कानून के मसौदे में कंपनियों पर लगाम कसने के लिए कुछ सख्त प्रावधान किए गए हैं।

जब तक कानून लागू नहीं होता तब तक क्या ऐसा ही चलता रहेगा ? इस सवाल का जवाब भी सरकार को सख्ती दिखाते हुए देना होगा। मंत्री ने वादा जरूर किया है कि सरकार ऐसे उपाय करने पर विचार कर रही है, जिसमें नियम-7 का इस्तेमाल कर आइटी एक्ट के सेक्शन 79 के तहत कंपनियों को मिली सुरक्षा समाप्त की जा सकती है। सोशल मीडिया जिस तरह से हर घर में किशोरों और युवाओं को गिरफ्त में ले रहा है, सख्ती बरतनी ही होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!