Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
मनोरंजन

इन दिनों खबरों में है, टिकटॉक – जानिए कि आखिर है क्या टिकटॉक ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, बुधवार। टिक टॉक एक तरह की सोशल मीडिया ऐप है। जिस पर लोग अजीब-अजीब वीडियो बनाते हैं। कोई अपना टैलेंट दिखाता है तो कोई कॉमेडी करता है तो कोई लिपसिंग करते हुए वीडियो अपलोड करता है। कई लोगों के वीडियो पर हजारों नहीं बल्कि लाखों में लाइक्स भी आते हैं। अब ये ही टिक-टॉक खबरों में है और फिलहाल इस पर कोई बैन लगाने की मांग कर रहा है  तो कोई इसका सपोर्ट कर रहा है। आप भी शायद टिक-टॉक पर वीडियो अपलोड करते होंगे या वीडियो देखते होंगे।

टिकटॉक है क्या  ?

  • टिकटॉक एक सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है जिसके जरिए स्मार्टफ़ोन यूज़र छोटे-छोटे वीडियो (15 सेकेंड तक के) बना और शेयर कर सकते हैं। यह एक चाइनीज सोशल मीडिया ऐप है और चीन के बाहर भी इसका काफी क्रेज है। साल 2019 में दुनियाभर में वॉट्सऐप के बाद सबसे ज्यादा टिकटॉक को ही डाउनलोड किया गया। इसके इंटरनेशनल वर्जन को 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
  • अगर सिर्फ भारत की ही बात करें तो टिक-टॉक के डाउनलोड का आंकड़ा 100 मिलियन के ज़्यादा है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इसे हर महीने लगभग 20 मिलियन भारतीय इस्तेमाल करते हैं। ग्लोबल वेब इंडेक्स के अनुसार, इस पर 41 प्रतिशत यूजर 16 से 24 साल के बीच के हैं। कई लोगों के काफी फॉलोअर्स हैं, जो टिकटॉक के माध्यम से काफी पैसे भी कमाते हैं। दिलचस्प बात ये है कि ‘टिक-टॉक’ इस्तेमाल करने वालों में एक बड़ी संख्या गांवों और छोटे शहरों के लोगों की है। टिकटॉक पर भी फॉलोअर्स और लोकप्रियता के आधार पर ब्लू टिक भी दिया जाता है।
  • अधिकतर लोग कोशिश करते हैं कि वो वीडियो के माध्यम से अपने फॉलोअर्स बढ़ा लें और फिर उनकी इनकम शुरू हो जाए। कई लोग तो अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए काफी ज्यादा अजीबोगरीब वीडियो भी बना रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार देश के कई बड़े सेलेब्स भी हैं और काफी एक्टिव हैं और अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। अगर इस ऐप से होने वाली कमाई के बारे में बात करें तो इससे कमाई भी होती है, जिसका तरीका काफी अलग होता है। ऐसे में जानते हैं …

[box type=”shadow” ]कैसे होती है टिकटॉक से कमाई:

पहला तरीका : जिन लोगों के ज्यादा फॉलोअर्स होते हैं, वो अपने यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट को भी इससे जोड़ सकते हैं। ऐसे में सभी अकाउंट लिंक हो जाते हैं और यूजर को अपने यू-ट्यूब अकाउंट के व्यूज बढ़ाने का अवसर मिलता है, जिससे वो यू-ट्यूब से भी अपनी कमाई बढ़ा सकता है।

दूसरा तरीका : जिन लोगों के फॉलोअर्स ज्यादा होते हैं, उन लोगों को कंपनी द्वारा अप्रोच किया जाता है और उन्हें ब्रांड कंटेंट प्रमोट करने के लिए कहा जाता है और इससे कंपनी और यूजर दोनों को फायदा मिलता है। ऐसे में लोगो अपने फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश करते हैं ताकि वो ब्रांड कटेंट को प्रमोट कर सकते हैं। ब्रांड कंटेट का प्रमोशन सीधे भी किया जा सकता है, जबकि हैशटैग को प्रमोट करने के साथ होता है। ऐसे में यूजर्स अपने वीडियो के साथ उन हैशटैग का इस्तेमाल करते हैं।

तीसरा तरीका : कई यूजर्स खुद के स्तर पर कंपनी से बात करते हैं और अपने प्रोडक्ट्स में उनका इस्तेमाल करके पैसे कमाते हैं। इससे कंपनी का प्रचार सीधा जनता तक होता है और काफी सस्ता भी पड़ता है। यूज़र की कमाई की बात करें तो ये व्यूज़, लाइक, कमेंट और शेयर के अनुपात को देखते हुए तय होती है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!