Breaking News :
>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

वीडियो काल के जरिये प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के वोटरों को कर रहे हैं जागरुक, परिवर्तन के लिए वोट देने की कर रहे हैं अपील”

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2021, मंगलवार, कोलकाता। बंगाल का जंग जीतने के लिए विधानसभा चुनाव में सियासी पार्टियां प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। खासकर भाजपा के लिए यह चुनाव ‘करो या मरो’ जैसा है। भाजपा इस चुनावी रण में मतदाताओं को रिझाने के लिए घर-घर कैंपेन, पैदल यात्रा, जनसभा और रैलियों के साथ मोबाइल और टैक्नोलाजी से हर वोटर तक पहुंच बनाने में जुटी है।

बंगाल के लोग उस वक्त हैरान हुए, जब उनके मोबाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से वीडियो काल आनी शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के लोगों से सीधे मुखातिब होने के लिए टेक्नोलाजी का उपयोग किया है। पिछले कुछ दिनों से बंगाल के लोगों के मोबाइल पर पीएम मोदी की वीडियो काल आ रही है, जिसमें प्रधानमंत्री वोटरों को जागरुक करते हुए परिवर्तन के लिए वोट देने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो काल की स्क्रीन शाट लेकर लोग इंटरनेट मीडिया में भी शेयर कर रहे हैं। जैसे ही यहां के मतदाता कॉल को रिसीव करते हैं, मोबाइल स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका अभिवादन करते हैं, उनसे सीधे वोट देने के लिए कहते हैं।

 प्रधानमंत्री मोदी मतदाताओं से वीडियो संदेश में बातचीत करते हुए राज्य में विकास कार्यों और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का आश्वासन देते हैं। बंगाल के मतदाताओं में भाजपा को वोट देने की अपील वाला पीएम मोदी का यह वीडियो तेजी के साथ पापुलर हो रहा है। सोनार बांगला के लिए मोदी की भाजपा को वोट देने की यह दिलचस्प अपील सभी वर्गों तक पहुंच रही है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री लगातार बंगाल का दौरा भी कर रहे हैं और यहां उनकी ताबड़तोड़ रैलियां जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!