Breaking News :
>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रदेश के तीन प्रमुख शिक्षक संघों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश के तीन प्रमुख शिक्षक संघों ने बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। सभी ने अपनी मांगें उनके समक्ष रखी। तबादलों से 10 फीसद की शर्त हटाने की मांग : राजकीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से तबादला एक्ट में सुधार करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी ने कहा कि स्थानांतरण एक्ट में 10 फीसद की बाध्यता के चलते हजारों शिक्षक तबादले का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सत्र शून्य होने के चलते शिक्षकों की संख्या और बढ़ चुकी है। ऐसे में कम से कम शिक्षा विभाग के लिए 10 फीसद की बाध्यता खत्म कर देनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के 1400 पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की मांग भी की। डिमरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को लेकर जल्द बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।

जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात की। शिक्षकों ने विभाग से काल्पनिक वेतनमान निर्धारण की व्यवस्था खत्म कर हर शिक्षक को वास्तविक वेतनमान देने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा कि विभाग वेतनमान निर्धारण के लिए जारी एक आदेश की गलत व्याख्या कर शिक्षकों पर थोप रहा है। इस आदेश के अनुसार एक जनवरी, 2006 के बाद पदोन्नत शिक्षकों को 17140 वेतनमान निर्धारित तो किया गया, लेकिन यहां नोशनली यानि काल्पनिक शब्द का इस्तेमाल कर दिया गया।

इसी आदेश में शिक्षकों को 17140 वेतनमान का लाभ 28 दिसंबर, 2018 के बाद से वास्तविक रूप से देने के आदेश हुए हैं। संघ ने शिक्षा विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग पहले 12 वर्षों तक वेतनमान तय कर वेतन बांटता है, फिर अपने ही आदेश को गलत बताकर शिक्षकों से रिकवरी के आदेश जारी कर देता है। इससे करीब 5000 शिक्षक प्रभावित हैं। इस दौरान संघ के महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा, कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल, मीडिया प्रभारी विपिन मेहता, शिक्षा निदेशक निदेशक आरके कुंवर, अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल, वित्त नियंत्रक गुलफाम अहमद, संयुक्त निदेशक भूपेंद्र नेगी मौजूद रहे।

उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और निदेशक को ज्ञापन सौंपा। परिषद के प्रदेश महामंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि अशासकीय स्कूलों में कई शिक्षक अर्हता पूरी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डाउनग्रेड के तहत प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्ति से वंचित रखा जा रहा है। इससे शिक्षक उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। शासन ने इन पदों पर नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया को अपनाने का फैसला लिया है, जिससे शिक्षकों में खासी नाराजगी है। प्रदेश अध्यक्ष बीपी सुयाल ने कहा कि वर्षो से रिक्त पदों पर वरिष्ठ शिक्षकों को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी मिलती रही है। शिक्षकों ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी है। लेकिन, अब शासन के इस रवैये से शिक्षक हतोत्साहित हो रहे हैं। उन्होंने चयन वेतनमान व सेवानिवृत्ति लाभ के साथ प्रदत्त सेवाओं से जोड़ने, 5400 ग्रेड-पे वाले शिक्षकों को बोनस देने, सोसायटी पंजीकरण की वजह से शिक्षकों के लंबित वेतन का जल्द भुगतान, कोविड काल में शिक्षकों को अतिरिक्त सेवा के बदले उपार्जति अवकाश देने की मांग भी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!