Breaking News :
>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
उत्तराखण्ड

मकान की नींव खोदने के दौरान तीन मजदूर मलबे में दबे, महिला की मौत

मसूरी: कोल्हूखेत के पास एक मकान की नींव खोदते वक्त महिला समेत तीन मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने महिला मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य मजदूरों का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, मसूरी-देहरादून हाईवे पर कोल्हूखेत से लगभग दो किमी नीचे पानी वाले बैंड के पास डोमगांव की सीमा में अक्षय शांतिकुंज में भवन निर्माण चल रहा है। वहां 10-15 मजदूर काम कर रहे हैं।

मंगलवार दोपहर को भवन की नींव खोद रहे तीन मजदूर अचानक मलबे में दब गए। उनके दबने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद मौके पर पहुंचीं कोतवाल भावना कैंथोला ने पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को मलबे से निकालकर देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने महिला मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घायलों में एक मैक्स तो दूसरे का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है।

महिला मजदूर अंजनी (35) पत्नी सुरेंद्र निवासी ग्राम कुंडा पोस्ट लारिया सराय, दरभंगा, बिहार की रहने वाली थी। घायलों की पहचान हर्षदिन और नागेंद्र उर्फ बंटू दोनों निवासी दिवाली गड़ी, भिवाड़ी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!