Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

गंगनहर में पिता-पुत्र समेत तीन डूबे, एक शव मिला

रुड़की : गंगनहर में अलग-अलग स्थानों पर पिता-पुत्र समेत तीन लोग डूब गए। इनमें एक जायरीन था, जिसका शव बरामद हो गया है। पहले हादसे में गंगनहर में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए पिता भी नहर में कूद गए और गंगनहर के तेज बहाव में बह गए। जल पुलिस के गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं।

शुक्रवार को  जायरीन गुड्डू, उम्र 40 वर्ष और उनका बेटा फुलानु, उम्र 16 निवासी कस्बा मुगलसराय, थाना मुगलसराय, जिला बनारस, उत्तर प्रदेश कलियर दरगाह में जियारत करने आए थे।

दोपहर पिता-पुत्र इमाम साहब गेट के सामने गंगनहर पटरी पर कपड़े धो रहे थे। इसी दौरान अचानक फुलानु का पांव फिसल गया और वह गंगनहर में गिर पड़ा। बेटे को गंगनहर में गिरता देख पिता गुड्डू ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी।

इसी बीच पिता-पुत्र गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। सूचना मिलने पर जल पुलिस के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, लेकिन गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिल पाई। अब जल पुलिस फिर खोज अभियान चलाएगी।

दूसरा हादसा भी यहां से थोड़ी दूरी पर हुआ। बताया गया है कि इमाम साहब गेट के सामने गंगनहर में जायरीन सलीम, उम्र 75 साल निवासी नंदोलिया थाना केसरगंज जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश नहाते समय डूब गए। लोगों ने किसी तरह से रुड़की के पास से उसे गंगनहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!