Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड सितारे जो वर्ष इस साल ये साउथ सिनेमा में आयेंगे नज़र, अजय देवगन और आलिया भट्ट भी शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ जनवरी २०२१, शुक्रवार। साउथ फिल्म इंडस्ट्री अपने कंटेंट और एक्शन के लिए जानी जाती है। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं जो पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने बॉलीवुड में श्रीदेवी जैसी कई बड़ी एक्ट्रेस भी दी हैं। साथ ही साउथ के एक्टर्स के बॉलीवुड में डेब्यू को काफी जोर-शोर से प्रचारित किया जाता है। बॉलीवुड कलाकार भी समय-समय पर दक्षिण भारतीय सिनेमा की सैर करने जाते रहे हैं। इस साल भी ऐसे कई कलाकार हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘आरआरआऱ’ से साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में आलिया भट्ट सीता नाम का किरदार रही हैं। ‘आरआरआर’ बड़े बजट की फिल्म है, जिससे निर्देशक और निर्माता को काफी उम्मीदें हैं।

Alia Bhatt

अजय देवगन

‘आरआरआर’ में अजय देवगन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के साथ हैदराबाद के निज़ाम के ख़िलाफ़ जंग लड़ी थी। फ़िल्म में कई विदेशी कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरन तेजा प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

Ajay Devgan

कंगना रनोट

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल कंगना अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म साउथ की राजनेता जयललिता के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनोट ने जयललिता किरदार निभाया है। बता दें कि ये साउथ की बहुभाषी फिल्म है, जिसको हिंदी, तेलुगु, तमिल भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है। इस फिल्म से कंगना रनोट साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से वापसी कर रही हैं। बता दें कि कंगना साल 2008 में आई तमिल फिल्म ‘धाम धूम’ में काम कर चुकी हैं।

 kangana

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भले ही अपने करियर की शुरुआत कन्नड फिल्म से की हो, लेकिन वो आज बॉलीवुड में सबसे चर्चित और कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। दीपिका कई सालों बाद एक बार फिर साउथ की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फ़िल्म के लीड एक्टर प्रभास हैं

संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ‘केजीएफ चैप्टर2’ से साउथ की फिल्मों में एंट्री कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य विलेन अधीरा किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म साल 2018 में आई ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का सीक्वल है। फिल्म को कन्नड़ में बनाया गया है, मगर हिंदी में भी रिलीज़ की जाएगी। आपको बता दें कि संजय दत्त कई साल पहले एक तेलुगु फिल्म चंद्रलेखा में कैमियो कर चुके हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में यश लीड रोल में हैं।

sanjay

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!