Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

शुभ संयोग : इस साल एक साथ मनाया जाएगा धनतेरस और दीपावली का त्यौहार, पूरी खबर पढ़ि‍ए

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2020, गुरुवार। धनतेरस और दीपावली का त्योहार इस साल एक साथ मनाया जाएगा। त्रयोदशी गुरुवार रात साढ़े नौ बजे से लग रही है, लेकिन मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का त्योहार सूर्योदय या प्रदोष काल यानि सांय काल की पूजा के समय से ही माना जाता है। ऐसे में धनतेरस का त्योहार कल शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही मनाया जाएगा। उत्तराखंड विद्धत सभा के प्रवक्ता विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि 13 तारीख को सुबह 8:00 बजे के बाद खरीददारी की जा सकती है, जिसका मुहूर्त दिन भर है।

दीपावली पर सर्वोक्षसिद्ध योग

इस साल दीपावली पर सर्वोक्षसिद्ध योग का शुभ योग है। इस दिन शाम को साढ़े पांच से आठ बजकर 12 मिनट तक पूजा की जा सकेगी। आचार्य चंडी प्रसाद ने बताया कि 14 तारीख को नरक चतुर्दशी रहेगी उसमें सूर्य उदय से पूर्व 5:20 से 6:45 के मध्य जब सूर्य और चंद्रमा दोनों तुला राशि पर रहे अभ्यंग स्नान करना चाहिए। इस दौरान जल में तिल का तेल अवश्य डालें फिर सूर्य अर्घ्य देकर लाल गुड़हल के फूलों से घर में गणेश लक्ष्मी कुबेर का आवाहन करना करें। मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन चंद्रोदय के समय जल में गंगा और तिल के तेल में लक्ष्मी जी का वास होने से सूर्योदय से पूर्व स्नान बहुत पुण्य दायक है।

पूजा की विधि

परिवार की खुशहाली के लिए शाम को प्रदोष काल में 5:15 से 7:50 तक वृष लग्न में आटे का दीपक बनाकर चौमुखी बत्ती और तिल का तेल डालकर जलाएं। उसे घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की तरफ रखें और ओम नमाय नम: धर्मराज आए नम: मंत्र का जाप करें। इससे वर्ष पर्यंत अल्प मृत्यु आदि भय नहीं होते हैं और लक्ष्मी की वृद्धि होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!