Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
खेल-जगत

रोहित की जगह भारत की पारी की शुरुआत करेगा ये तूफानी बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार 5 फरवरी को भारतीय टीम को पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में उतरना है। इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रूप में लगा जो है वनडे ही नहीं, बल्कि टेस्ट सीरीज से भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रोहित की जगह भारत की पारी की शुरुआत कौन करेगा।

पहले वनडे मैच से ठीक पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि तूफानी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ओपनिंग करेंगे। ऐसे में साफ है कि पृथ्वी शॉ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करेंगे। उधर, रोहित शर्मा की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन 3 मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल पृथ्वी शॉ शायद मयंक अग्रवाल के साथ भारत के लिए ओपनिंग करते नज़र आएंगे।

शिखर धवन की जगह मिला मौका

बता दें कि पृथ्वी शॉ को बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किया गया था। शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे। धवन कंधे की चोट के कारण टी20 और वनडे टीम से बाहर हो गए थे। उधर, पृथ्वी शॉ की टेस्ट टीम में भी वापसी हो गई है। हालांकि, उनको रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि पैर की चोट के कारण रोहित वनडे और टेस्ट टीम से बाहर हैं।

विराट कोहली ने पहले वनडे इंटरनेशनल मैच से पहले कहा, “यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि रोहित शर्मा वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है, हर कोई जानता है कि शॉर्ट फॉर्मेट में उनका प्रभाव कैसा है। आगे कोई बड़ा वनडे टूर्नामेंट नहीं है, इसलिए ठीक होने में अगर समय भी लगे तो परेशानी नहीं है। वनडे क्रिकेट में पृथ्वी शॉ पारी की शुरुआत करेंगे और केएल राहुल मिडिल ऑर्डर मे बल्लेबाजी करेंगे। हम राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौका दे रहे हैं।

विराट कोहली ने आगे कहा, “वनडे इंटरनेशनल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने अच्छी क्रिकेट खेली। पहला मुकाबला हारने के बाद हमने वापसी की और 2-1 से सीरीज जीती। बतौर टीम हमने उस सीरीज से काफी विश्वास हासिल किया है और हम इसी तरह की पॉजिटिव क्रिकेट खेलने का प्रयास यहां भी करेंगे। हमें अपनी योजनाओं पर भरोसा है, लेकिन हम ये भी जानते हैं कि न्यूजीलैंड की टीम कभी हार नहीं मानती।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!