Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

योगी सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि का किया इंतजाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का फोकस धार्मिक पर्यटन पर बढ़ता ही जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट बैठक में गुरुवार को रामनगरी अयोध्या में एयरपोर्ट का व्यापक विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि मिलने की प्रक्रिया पर मुहर लग गई है।

प्रदेश सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि का इंतजाम कर लिया है। उच्च शिक्षा विभाग की जमीन एयरपोर्ट विस्तार के लिए दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने जा रही है।

इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वर्तमान में छोटे विमान यहां उतारने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। इसके लिए करीब पांच हेक्टेयर जमीन दो विभागों से ली जानी है।

पुरस्कार की चयन समिति में एनबीआरआइ के निदेशक सदस्य

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की वैज्ञानिक सम्मान योजना नियमावली 2000 में तृतीय संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब पुरस्कार देने के लिए गठित चयन समिति में राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआइ) के निदेशक सदस्य होंगे।

अभी तक उप्र कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के निदेशक बतौर सदस्य चयन समिति में शामिल थे।

उधर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को पर भी मुहर लगा दी गई।

प्रदेश में फेज थ्री में बिजनौर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी व गोंडा के जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कालेज बनाया जा रहा है। इसके लिए चिकित्सालय परिसर में स्थित पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण को मंजूरी दी गई, ताकि नए भवन का निर्माण किया जा सके।

शराब कारोबारियों को राहत

कोविड महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए आंशिक कोरोना कफ्र्यू के कारण शराब की दुकानों के बंद होने से शराब कारोबारियों के समक्ष उत्पन्न हुई दिक्कतों को देखते हुए राहत देने संबंधी प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि इस साल मई में शराब की दुकानें 12-13 मई से खुलना शुरू हुई थीं। दुकानें बंद रहने के दौरान कोरोना काल में शराब का तय कोटा कारोबारी नहीं उठा सके थे। ऐसे में कोटा न उठा पाने वाले लाइसेंसी कारोबारी अब 15 सितंबर तक देशी और अंग्रेजी शराब का बकाया कोटा 25 सितम्बर तक उठा सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!